भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home remedies to increase appetite in hindi

भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय । How to Increase Appetite in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार :- भूख ना लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे – पेट में कब्ज या गैस, पेट में वायरस या इन्फेक्शन का होना, पाचन तंत्र का ख़राब होना, गलत खानपान, गलत समय पर खाना आदि।

अगर हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है या इसने किसी तरह की कोई दिक्कत आ जाती है तो हमें सही तरह से भूख नहीं लगती और जिस कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी आ जाती हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण व्यक्ति को कई स्वस्थ संबंधी समस्याओ का सामना भी करना पड़ता हैं। अगर आप भी इनमे से एक हैं और आपको भी सही ढंग से भूख नहीं लगती तो घबराये नहीं मैं आपको आज कुछ ऐसे घरलू उपाय बताऊंगा। जिन्हें करके आप दोबारा अपनी भूख को वापस ला सकते हैं। भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय को ध्यान से पढ़ें।

 

1. अजवाइन।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

भूख बढ़ाने के लिए आपको खाना खाने से आधे घंटे पहले आधा चम्मच अजवाइन का सेवन करना है और अगर आप इसे चबा चबा कर खा सकते हैं। तो इससे आपको और भी जल्दी फायदा मिलता है। अजवाइन के अंदर बहुत सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे हमारा लीवर स्वस्थ रहता है।  और पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती है।

आप रात को सोने से पहले 2 चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डाल दे और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दे और सुबह उठकर खाली पेट पानी को छान कर पी ले और ऐसा आपको कम से कम 15 दिनों तक करना हैं।

 

2. आंवला।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

रोजाना सुबह उठकर खाली पेट 2 आंवला खाने से आपकी भूख बढ़ जाती हैं और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता हैं आंवला एक सिट्रस फल है,। जो विटामिन-सी और इसमें गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता हैं और साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

आप सुबह खाली पेट आंवले का जूस भी पी सकते हैं आप आंवला का जूस बाजार से भी खरीद सकते हैं। या फिर आप इसे घर में भी बना सकते हैं और आंवले का जूस बनाना बहुत ही आसान हैं। इसे बनाने के लिए आप 2 से 4 आंवले ले और उनके बीजों को निकाल दे और उसे छोटा छोटा काट ले और अब आंवले के टुकडो को ग्राइंडर में डाल दे और एक गिलास पानी डाल दे और अब ग्राइंड करें और अब  आपका जूस बन कर तैयारी।  इसे आप कम से कम 15 दिनों तक जरुर पिये।

 

3. नीबू।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

भूख बढ़ने के लिए आप नीबू का सेवन कर सकते हैं नीबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं जो आपके पेट को साफ़ करता हैं और आपकी पाचन शक्ति को बढ़ता हैं। नीबू में नींबू डाइटरी फाइबर पाया जाता हैं जो आपकी आंतो को साफ़ व स्वस्थ रखता हैं।

एक गिलास हलके गरम पानी में एक निम्बू का रस निकल ले और एक चुटकी काला नमक डाल ले और सुबह उठाकर खाली पेट इसका सेवन करें। और इसका सेवन कम से कम 1 महीने तक जरुर करें।

 

4. इमली।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

इमली एक लैक्सेटिव फल हैं इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। यह हमारे पेट को साफ़ रखता हैं और हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखता हैं। इमली का प्रयोग भोजन में भी किया जाता हैं खासकर दक्षिण भारतीय इसका उपयोग ज्यादा करते हैं।

इसके सेवन के लिए आप इमली को सोने से पहले एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दे। सुबह उठकर इसमें थोडा सा काला नमक डाल कर पी ले इसे भी आप कम से कम 1 महीने तक जरुर पिये।

 

5. इलायची।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

इलायची में पेट से जुडी सभी तरह की समस्याओ को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं जैसे अपचन, एसिडिटी, गैस, कब्ज, गैस्ट्रिक, और भूख की समस्या आदि। इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र हमेशा स्वस्थ व मजबूत बना रहता हैं और इससे हमारी पाचन शक्ति बढती हैं। ज्यादातर इलायची का सेवन खाना खाने के बाद किया जाता हैं। खाने खाने के बाद दो इलायची चबा चबा कर खाये या आप इसे अपने भोजन में भी डाल सकते हैं। इस तरह आप इलायची का सेवन करके अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

 

6. सौंफ।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

आमतोर पर लोग सौंफ का इस्तेमाल खाना खाने के बाद करते है और आपने देखा भी होंगा रेस्टोरेंट्स और होटलों में खाना खाने के बाद लोगों को सौंफ ऑफर की जाती हैं। वो इसलिए क्योंकि सौंफ में पाचन शक्ति को तेज यानि बढ़ने के गुण पाए जाते हैं और इसकी सुगंध भी अच्छी होती हैं। इसलिए लोग खाना खाने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं।

सौंफ ज्यादातर सभी घरी में देखने को मिल जाती हैं क्योंकि इसका मशालें के रूप में किया जाता हैं इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मोजूद होते हैं। और इसकी तासीर ठंडी होती होती हैं। इसलिए गर्मियों में इसका उपयोग ज्यादा करते हैं आप भी अपनी पाचन शक्ति को बढ़ने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

7. धनिया।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

धनिये का उपयोग आमतोर पर भोजन में एक मसले के रूप में किया जाता हैं लेकिन क्या आप जानते कि अगर आप धनिये का सही इस्तेमाल करना सीख जाये तो इससे आप अपनी पाचन शक्ति को और भी जयादा मजबूत बना सकते हैं। धनिये में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ते हैं और आपकी पेट संबधित समस्याओ को भी ठीक करता हैं।

इसके सही इस्तेमाल के लिए आपको सुबह उठकर हरा धनिया लेना हैं और एक गिलास पानी अब धनिया और पानी को ग्राइंडर में डाल दे। और अच्छे से ग्राइंड करे अब इस जूस को खाली पेट पिये आप रोजाना खाली पेट इसका इस्तेमाल करे।

 

8. अनार।

भूख बढाने के घरेलू उपाय

 

अनार खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और यह आपको स्वस्थ व फिट रखने में आपकी काफी मदद करता हैं। खासकर आपके पाचन तंत्र को फिट रखता हैं अनार में एंटी ओक्सिडेंट गुण पाते जाते हैं और इसमें विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पीई जाती हैं। यह आपकी भूख को बढ़ता हैं और आपके पाचन तंत्र को फिट रखता हैं।

यदि आपको कम भूख लगती हैं तो आप रोजाना 2 से 3 गिलास अनार का जूस पि सकते है। जब आपको सही और अच्छे से भूख लगने लगे तो आप दिन में एक गिलास जूस ही पिये इससे ज्यादा नहीं।

 

भूख बढ़ने के लिए योग करे।

शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या हो योग करके उसे ठीक किया जा सकता हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और भूख बढ़ने के लिए भी कुछ योगा है। अगर आप रोजाना 20 से 30 मिनट इन योगाओ को करते हैं तो आप भूख न लगने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और योगा करने से आपका शरीर भी फिट और स्वस्थ रहेगा।

तो आइये जानते हैं कौन से ऐसे योगा हैं जिन्हें करके आप अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं।

  1. सूर्या नमस्कार।
  2. कपालभाती प्राणायाम।
  3. पश्चिमोत्‍तासन।
  4. पवनमुक्‍तासन।

 

भूख बढ़ाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखे।

  • खाना खाते समय आपका पूरा ध्यान खाना खाने में ही होना चाहिए।
  • खाने को पुरे स्वाद के साथ अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाये।
  • टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि इन सभी चीजों से दूर रहे।
  • खाते समय पानी न पिये।
  • समय पर ही खाना खाये।

 

भूख ना लगना किसी तरह की कोई खास बड़ी समस्या बिलकुल नहीं हैं लेकिन आपको इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। यह आपके गलत खानपान के कारण ही होता हैं। इस पोस्ट में बताये गए तरीको और उपायों को करके आप अपनी भूख को वापस ला सकते हैं। भूख बढ़ने के घरेलु उपाय  इस पोस्ट में बता दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े :- वजन कैसे बढ़ाये ? How to gain weight in hindi

मैं आशा करता हूँ कि भूख बढ़ने के घरेलु उपाय  यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी और यदि आपका कोई सवाल या जबाब है तो आप हमे comment करके बता सकते है।

Thank you !!!
Share

Leave a Comment