पाचन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय

Page Contents

पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय – How to improve digestion in hindi

पाचन शक्ति यानि पाचन तंत्र हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा हैं। अगर हमारी पाचन शक्ति ही कमजोर हैं तो हमारा शरीर किसी भी तरह से ठीक रह ही नहीं सकता हैं।

इसका स्वस्थ होना बेहद जरुरी हैं क्योंकि शरीर के ज्यादातर रोग पाचन तंत्र के ख़राब होने से ही पैदा होते हैं।

हमारा शरीर कैसा रहेगा यानि बीमार और कमजोर या फिर स्वस्थ और मजबूत यह हमारे पाचन तंत्र पर निर्भर करता हैं।

अगर हमारी पाचन शक्ति मजबूत हैं तो हमारा शरीर हमेशा फिट और स्वस्थ रहता हैं और आप बीमार भी बहुत कम पड़ते हैं।

 

पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण – Symptoms of weak digestive system in Hindi

पाचन शक्ति कमजोर होने पर आपको ये सभी लक्षण देखी देंगें जैसे –

  • एसिडिटी – Acidity
  • गैस या कब्ज की शिकायत – Gas or constipation complaint
  • मतली और उल्टी – Nausea and vomiting
  • दस्त – Diarrhea
  • सीने में जलन – Heartburn
  • पेट में दर्द व सुजन – Abdominal pain and swelling
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम – Irritable bowel syndrome
  • डायरिया का हो जाना – Develop diarrhea
  • बदहजमी का होना – To be indigestible
  • अपच की समस्या – Indigestion problem
  • पेट ख़राब होना – Upset stomach
  • जल्दी थक जाना – Tired soon
  • वजन बढ़ना या कम होना – Weight gain or loss

 

पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण – Pachan shakti kamjor hone ke karan in Hindi

पाचन तंत्र ख़राब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे –

  • खाना खाने का कोई समय न होना।
  • खाने को सही से न चबाना।
  • कभी भी कुछ भी उलटा-सीधा खा लेना।
  • खाना खाने के तुरंत बाद नहा लेना।
  • अधिक बाहर का खाना खाने से।
  • अधिक तीखा मशाला खाना।
  • एक साथ विपरीत प्रकृति के फूड खा लेना।
  • अधिक ठंडा पानी पीना।
  • पूरी नींद न लेना।

 

आयुर्वेद में पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ खास बातें – Digestion problem solution in ayurveda in hindi

आयुर्वेद में पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। यदि आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आप का पाचन तंत्र कभी खराब नहीं होगा।

  • कभी नहीं खाना खाने के तुरंत बाद या तुरंत पहले पानी न पिए।
  • पानी हमेशा खाना खाने के 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद पीना चाहिए।
  • खाने को हमेशा अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाए।
  • कभी भी एक साथ विपरीत प्रकृति वाला खाना न खाए।
  • जितनी भूख हैं हमेशा उससे 1 रोटी कम खाए।
  • हमेशा प्लांट बेस्ड खाना खाएं।

 

पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय – Pachan shakti badhane ke gharelu upay in hindi

पाचन शक्ति का ख़राब होना एक आम समस्या हैं। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखे तो आप इसे बड़ी आसानी से घर पर ही ठीक कर सकते हैं बल्कि सिर्फ ठीक ही नहीं पहले से ज्यादा अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

भोजन को गलत तरीके से गलत ढंग से और गलत समय पर करना ही पाचन तंत्र के ख़राब होने का सबसे बड़ा कारण हैं।

ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं हैं कि खाना खाने का सही तरीका क्या हैं, खाना खाने का सही समय क्या हैं, कितना खाना खाए और खाना कैसे खाए।

तो आइये जानते हैं पाचन शक्ति को बढ़ाने के घरेलू उपाय।

 

पाचन शक्ति बढ़ाने के तरीके – How to increase digestive system in hindi

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ तरीके हैं। अगर आप इन्हें करते हैं, तो आप आसानी से पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

 

खाना खाने का सही समय – Khana khane ka sahi time kya hai in Hindi

पाचन शक्ति ख़राब होने का सबसे बड़ा कारण हैं कभी भी सही समय पर भोजन न करना।

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी आप देर रात कही बाहर खाने जाते हैं, तो सुबह उठने के बाद आप तनाव या थकान महसूस करते हैं यह रात को देर से भोजन करने का परिणाम हैं।

भोजन करने का एक समय बना लो और उस समय पर रोजाना भोजन करें।

 

आयुर्वेद के अनुसार भोजन का समय – Best time to eat food as per Ayurveda in hindi

भोजन से हमारा जीवन हैं और इसे समय से खाना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार हमें रात का भोजन 9 बजे तक कर लेना चाहिए और यही प्रकृति का नियम भी है।

जब आप 9 बजे तक भोजन कर लेते हैं तो भोजन सही से पच जाता हैं और आपको रातभर अच्छी नींद आती हैं।

 

खाना खाने का सही तरीका क्या है – Khana khane ka sahi tarika in hindi

अगर आप भोजन सही तरीके से खाते हैं, तो आपकी पाचन शक्ति कभी कमजोर पड़ ही नहीं सकती।

खाना खाने का सही तरीका हैं भोजन के छोटे-छोटे टुकड़े खाए और अच्छे से चबा-चबा के खाए।

भोजन के पचने की प्रक्रिया मुंह से ही शुरू हो जाती हैं। जब आप खाने को अच्छे से चबा के खाते हैं तो 50% तक आपका भोजन मुंह में ही पच जाता हैं।

बाकि का 50% खाना पेट में जाकर पचता हैं। जब आप भोजन को अच्छे से चबाकर खाते हैं तो लीवर को आसानी हो जाती हैं पचाने में

लेकिन जब आप भोजन को मुंह में रखते हैं और फिर उसे दो-चार बार और निगल लिया।

इस तरह से खाए गए खाने को पचाने के लिए लीवर को काफी मेहनत करनी पड़ती हैं और जिसके कारण आपका लीवर ख़राब हो सकता हैं यानि आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो सकती हैं।

 

आयुर्वेद के अनुसार खाने को पुरे मजा के साथ खाए – According to Ayurveda, eat food with fun

खाना खाते समय आपका पूरा ध्यान खाने में होना चाहिए। खाने को पुरे स्वाद के साथ खाए आपका ध्यान भोजन से आने वाली महक पर होना चाहिए।

आयुर्वेद कहता हैं जब आप निचे बैठकर पुरे आनंद के साथ भोजन करते हैं, तो आपके दिमाग को अच्छे सिग्नल मिलते हैं।

आपका दिमाग सभी पाचक रसों को छोड़ने लगता हैं और पाचक रस खाने में मिलते हैं। जिसके कारण आपका खाना बिलकुल अच्छी तरह से पच जाता हैं।

वही जब खाना खाते समय आपका दिमाग कही ओर होता हैं जैसे – टीवी, मोबाइल या किसी के बारे में सोचते-सोचते खाना खाते है, तो आपका दिमाग कंफ्यूज रहता हैं और वो समझ नहीं पता उसे कि आप खाना भी खा रहे हैं।

इससे दिमाग कुछ ही पाचक रसों को छोड़ पता हैं और आपका खाना सही से नहीं पचता हैं।

 

कितना खाना खाना चाहिए – How much eat per day in hindi

एक बार में कितना खाना खाना चाहिए देखा जाये तो यह सवाल ही बेकार हैं।

आयुर्वेद कहता हैं कि यदि आपको 5 रोटी खाने की आवश्यकता हैं तो आप चार रोटी खाए।

मतलब कि आपका पेट खाना खाने के बाद भी 20% खली होना चाहिए।

आपको भूख तो हैं 5 रोटी की और आप मजे-मजे में खा लेते हैं 6 रोटी तो इससे फायदा होने कि वजाय नुकसान ही होगा।

ज्यादातर ऐसा तब होता है जब आप किसी शादी या पार्टी में दावत खाते हैं तो आप हमेशा ज्यादा ही खा लेते हैं।

एक बात बताओ अगर माल पराया है तो पेट तो पराया नहीं हैं।

 

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाएं – Foods to improve digestion in hindi

अगर आप इन चीजो को खाना शुरू कर देते हैं तो 15 दिनों में अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं। यहाँ बताई गयी सभी चीजे पाचन को सुधरने में काफी फायदेमंद साबित होती हैं इन्हें जरुर खाए।

 

अदरक खाए – Eat ginger

अदरक खाने से शरीर में पाचक रस बनते हैं जो खाने को जल्दी और सही से पचाते हैं। आप अदरक को किसी भी सब्जी में डालकर खा सकते हैं।

 

अजवाइन का सेवन करें – Eat celery

खाना खाने से आधे घंटे पहले आधा चम्मच अजवाइन को अच्छी तरह से चबा-चबा के खाए इसमें पाचन शक्ति को बढ़ने वाले तत्व होते हैं। यह आपकी पाचन अग्नि को बढ़ा देता हैं।

इसे खाने का दूसरा तरीका हैं कि आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन  डाल दे और सुबह उठकर उस पानी को खली पेट पी लें यह और भी जल्दी काम करता हैं।

 

आंवला खाए – Eat amla

रोजाना खाली पेट 2 आवला खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती हैं।

आंवला एक सिट्रस फल है। जिसमे विटामिन-सी और इसमें गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो आपकी भूख को बढ़ता हैं और साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

 

नीबू खाए – Eat lemon

भूख बढ़ने और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आप नीबू खा सकते हैं।

नीबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और डाइटरी फाइबर पाया जाता हैं, जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ता हैं व आंतो को साफ़ व स्वस्थ रखता हैं।

 

इलायची खाए – Eat cardamom

इलायची पेट की सभी समस्याओ जैसे – अपचन, एसिडिटी, गैस, कब्ज, गैस्ट्रिक, और भूख की समस्या आदि को ठीक करने का गुण रखती हैं।

इसे आप अपने खाने में डाल सकते हैं या आप इसे खाना खाने के बाद खा सकते हैं।

 

सौंफ खाए – Eat fennel

आपने देखा होगा कि लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं।

दरअसल इसे खाने से पेट में कुछ पाचक एंजाइम बनते हैं जो खाने को जल्दी से पचाने का काम करते हैं।

 

सलाद खाए – Eat salad

पाचन शक्ति को बढ़ने के लिए आपको सलाद जरुर खाना चाहिए सलाद दो तरह की होती हैं 1. कच्ची सब्जीयाँ 2. सभी फल

सब्जियों सलाद को आप खाना खाने से तुरंत पहले या खाने के साथ भी ले सकते हैं और फलों को आप बीच सुबह या जब भी आपको हल्की भूख लगे तो आप खा सकते हैं।

 

इसे पढ़ें – भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय

 

पाचन शक्ति बढ़ाने की एक्सरसाइज व योगा – Pachan shakti badhane ki exercise – Yoga

रोजाना योग व व्यायाम करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है। जिससे हमारा शरीर अच्छी तरह से पोषक तत्वों क ग्रहण करता है इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक्सरसाइज करने से पेट संबंधित समस्याए ठीक हो जाती हैं।

  • दोड़ना लगाना।
  • सिट अप्स।
  • उस्‍तरासन।
  • पवनमुक्तासन।
  • पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज।
  • धनुरासन।
  • नौकासन।
  • सेतुबंधासन।
  • हलासन।

 

पाचन शक्ति बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि – Pachan shakti badhane ki dawa patanjali

  • पतंजलि पाचक अनारदाना गोली – Patanjali Pachak Anardana Goli
  • पतंजलि पाचक जलजीरा – Patanjali Pachak Jalajira
  • पाचक हिंग गोली पतंजलि – Patanjali Pachak Hing Goli

 

Share

Leave a Comment