जानिए वजन कैसे बढ़ाये। | How to weight gain in Hindi

Page Contents

वजन कैसे बढ़ाये। | How to Weight Gain in Hindi

दोस्तों दुबला पतला शरीर होना एक गम्भीर समस्या हैं और जिन लोगो का शरीर दुबला पतला होता हैं उन्हें क्या क्या प्रोब्लेम्स फेस करनी पड़ती है। शायद यह बात उनसे बहेतर कोई ओर नहीं जनता।

दोस्तों आप जानते ही हैं कि आज के समय में फिट रहना कितना जरुरी हैं।कई लोग मोटापे से परेशान हैं तो वही कुछ लोग अपनी दुबले पतले शरीर से भी काफी परेशान हैं जो लोग मोटे हैं। वे अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं और जो दुबले पतले है वे मोटे यानि शरीर बनानें में लगे रहते हैं।

यदि आप भी बहुत दुबले पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं लेकिन आपका वजन बढ़ता ही नहीं हैं। तो मैं आज आपको बताऊगा की आप किस तरह अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

यह Post थोड़ी लम्बी जरुर हो सकती हैं लेकिन अगर आप इसे पूरा पढ़ते हैं तो आपको दोबारा यह search करने की जरुरत नहीं पड़ेगी कि वजन कैसे बढ़ाये।

 

फिट रहना क्यों जरुरी हैं।

vajan kaise badhaye

आपने कई ऐसे लड़के-लडकियों को जरुर देखा होंगा जो बहुत दुबले पतले होते हैं जिनका शरीर बहुत कमजोर होता हैं। उन्हें देखने से ऐसा लगता हैं कि शायद इन्हें ठीक तरह से खाने को नहीं मिलता हैं। जो लोग दुबले पतले होते हैं उन्हें कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं उनके दोस्त या पड़ोसी न जाने उन्हें क्या क्या कहकर बुलते हैं।

 

दुबला पतला होना आपकी personality को काफी बिगाड़ देता हैं एक अच्छी personality पाने के लिए एक अच्छा शरीर होना बेहद जरुरी हैं। नौकरी हो या लड़की एक अच्छी बॉडी का होना बेहद जरुरी हैं।

आज कल जिन लड़के-लडकियों की बॉडी अच्छी होती हैं उन्ही के पास अच्छे दोस्त होते हैं यानि (girlfriend Boyfriend) यह बिलकुल सही हैं कि एक अच्छी बॉडी किसी को भी आपकी ओर आकर्षित करा सकती है।

 

वजन बढ़ाने का तरीका।

 

वजन बढ़ने के लिए लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं कुछ लोग जिम करना शरू कर देते हैं तो कुछ लोग दवाईयों और supplements का सहारा लेकर वजन बढ़ने की कोशिश करने लगते हैं।

दुबला पतला शरीर कई बीमारियों का कारण बन सकता हैं। आपका दुबला पतला होना आपकी ही लापरवाही ही हैं सही समय पर खाना न खाना, सही खाना न खाना, अच्छी नींद न लेना, आपकी दिनचर्या सही न होना और भी बहुत सारे कारण हो सकते हैं।

 

दुबले-पतले शरीर के साइड-इफ़ेक्ट या प्रभाव।

दुबलेपन के शरीर पर बहुत बुरे साइड इफ़ेक्ट होते हैं जिनका व्यक्ति पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं।

  • मन में हीन-भावना आती है जो व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत नुकसानदायक है।
  • व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता हैं।
  • व्यक्ति नेगेटिव सोचने लगता हैं।
  • शादी में या किसी पार्टी में जाने से कतराता है।
  • लोगो के बीच जाने भी से कतराता है।
  • नौकरी में दिक्कत आती है।
  • दुबलेपन के कारण लोगो को उनके पाट्नर नहीं मिलते हैं।
  •  Personality बिगड़ जाती हैं।
  • कितने भी अच्छे कपडे पहन ले लेकिन वो उसपर अच्छे नहीं लगते।
  • Self Confidence खो देता हैं।
  • दुबलेपन के कारण व्यक्ति को फुल कपडे पहने पड़ते हैं।

 

कम वजन या दुबलेपन के कारण।

लोगो में दुबलेपन के कई कारण हो सकते हैं कई लोगो में दुबलेपन का कारण आनुवंशिक भी हो सकता हैं तो कुछ लोगो का पौष्टिक भोजन न लेना और पाचन तंत्र का ठीक न होना है।

यदि आपका पाचन तंत्र ख़राब है तो भोजन में मोजूद पोषक तत्व आपके शरीर को नहीं मिल पाते हैं जिस कारण आप दुबले पतले ही रहते हैं दुबलेपन के कुछ कारण हैं आइये जान लेते हैं।

  • आनुवंशिकता भी वजन कम का कारण हो सकता हैं।
  • शारीरिक क्रिया के हिसाब से संतुलित भोजन न लेना।
  • ठीक तरह से भोजन न करना।
  • हमेशा अजीर्ण, जीर्ण अतिसार, संग्रहणी जैसी बीमारियों का होना।
  • पाचन तंत्र का ख़राब होना।
  • मानसिक तानव आपके शरीर को दुबला पतला बना सकता हैं।
  • शरीर के हार्मोन्स का संतुलित ना होना।
  • शरीर को सही से पौष्टिक भोजन न मिलना।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में कसरत करना।
  • सही समय और सही तरह से भोजन ना करना।
  • बहुत अधिक व्रत या उपवास रखना।
  • आंतों में कीड़े पड़ जाना।
  • शरीर में मेटाबोलीसम ‘Metabolism’ का कम हो जाना।
  • व्यक्ति के शरीर में खून कीकमी आ जाना।
  • शरीर में बीमारियों का होना जैसे – मधुमेह, अनिद्रा, जिगर, टीबी, कैंसर, हैड्स, हेजा, अनेमिया, दस्त और कब्ज आदि।

 

कैसे पता करें आपका वजन कम हैं या नहीं।

BMI Body Mass Index का प्रयोग कर आप अपनी बॉडी का सही वजन पता कर सकते हैं इससे आपको यह पता चल जाता हैं कि आपके शरीर का वजन कम हैं या नहीं अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो एक बार BMI Calculator से बॉडी का वजन जरुर निकल लें।

जिन लोगो का वजन कम होता हैं उन लोगो का बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) 18.5 से कम होता हैं। कम Body Mass Index वाले लोग अंडरवेट (Underweight) की श्रेणी में आते हैं और ऐसे लोगो को वजन बढ़ने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन वजन कैसे बढ़ाये।

18.5 से 25 Body Mass Index (BMI) वाले लोग सामान्य वजन (Normal weight) की श्रेणी में आते हैं, 25 से 29.9  Body Mass Index (BMI) वाले लोग अधिक वजन (Overweight) की श्रेणी में आते हैं और 30 से अधिक Body Mass Index (BMI) वाले लोग बहुत अधिक वजन (Obese) की श्रेणी में आते हैं।

 

Note :- सामान्यतः 18.5 से 25 Body Mass Index (BMI) में आने वाले लोहो  स्थिति अच्छी मानी जाती है इसलिए आप भी अपना वजन इसी के बीच में रखे।

आप किस श्रेणी में आते हैं इसके लिए आप इस कैलकुलेटर उपयोग कर सकते हैं – Body Mass Index (BMI) बॉडी मास इंडेक्स क्या हैं।

vajan kaise badhaye

यह जरुर जान ले कि Body Mass Index (BMI) calculator सिर्फ वजन और उचाई पर आधारित होता हैं। इसका आपकी मासपेशियो से कोई सम्बन्ध नहीं होता हैं BMI पैमाने के साथ कई समस्या भी हो सकती हैं जैसे – कुछ लोग काफी पतले होते हैं लेकिन फिर भी फिट रहते हैं इस पैमाने के अनुसार अगर आपका वजन कम होता हैं तो इसका मतलब यह बिलकुल नहीं कि आप स्वस्थ और फिट नहीं हैं।

 

वजन बढ़ने के लिए कुछ आसान तरीके।

यह बात बिलकुल सही हैं कि खाने पिने से आपका वजन बढ़ता हैं लेकिन खाने पिने के अलावा भी कुछ ऐसी बाते हैं जो आपका वजन बढाती है ये टिप्स आपके लिए हैं वजन कैसे बढ़ाये। इन्हें जरुर फॉलो करें।

 

एक्सरसाइज करें।

vajan kaise badhaye

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी मासपेसिया मजबूत होती हैं और एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है। यह आप लोग अच्छी तरह से जानते ही होंगे।

आप किसे ट्रेनर से मिलकर अपना एक्सरसाइज चार्ट बनवा सकते हैं लेकिन हाँ आपकी एक्सरसाइज में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग तीनो शामिल होना जरुरी हैं।

यदि आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो एक – दो KM पैदल चले इससे आपकी फालतू उर्जा बर्न होगी और आपका खाना भी सही से पाच जायेगा एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता हैं और शरीर में नये हार्मोन्स बनते है जिससे आपका शरीर मजबूत बनता हैं।

 

योगा करें ।

yoga

योगा करने के बहुत सारे फायदे हैं योगा करके कई समस्याए को दूर किया जा सकता हैं जैसे –  तवाव, ख़राब मेटाबोलिजम, मन को शांति, स्टेमिना की कमी आदि। ये सब चीजे आपके वजन को बढ़ने नहीं देती सर्वांगासन और पवनमुक्तासन योगासन करने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं और आपको भूख भी अच्छी लगने लगती हैं। इससे पेट से जुडी सभी समस्याए दूर होती है और आपकी भूख को भी बढ़ता हैं।

 

सही और गहरी नींद लें।

बॉडी बनाने के लिए जितना जरुरी हमारा भोजन, एक्सरसाइज और अन्य चीजे हैं इन सबसे भी कहीं ज्यादा जरुरी है। एक सही पूरी और गहरी नींद लेना बॉडी बनाने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता हैं। क्योंकि सोते समय हमारी बॉडी नयी कोशिकाओ का निर्माण करती हैं और पूरी नींद लेने से हम पुरे दिन एक्टिव महसूस करते हैं यदि आप सही में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नींद के साथ कभी भी समझौता ना करें कम से कम 8 घंटे जरुर सोये।

 

खाना सही तरह से खाये।

कुछ लोग खाना खाने में बहुत जल्दी करते हैं उन्हें भोजन करना बिलकुल नहीं आता हैं वो किसी भी चीज को खाने में बहुत जल्दी करते हैं मुँह में रखा और दो–चार बार चवाया और सीधा पेट में।

आपको बता दू की खाने के एक बाईट को कम से कम 32 बार चवना जरुरी होता हैं तभी आपके मुँह की लार भोजन से सही से मिल पाती हैं और तभी आपका भोजन पेट में जाकर अच्छी तरह से पचता हैं।

यदि आप खाने को सही से नहीं चावते है तो आपको पेट से जुडी कई समस्या हो जाती हैं और यदि आपका पाचन तंत्र ख़राब रहता हैं तो आप कभी भी बॉडी नहीं बन सकते।

इसलिए खाना खाते वक्त सिर्फ आपका ध्यान खाना खाने में ही होना चाहिए अपने खाने को पुरे स्वाद के साथ खाये।

 

खाते वक्त गैजेट्स से दूर रहे।

आज के समय में व्यक्ति गैजट्स से घिरा हुआ हैं। हमारे दिनचर्या के हर काम में ये शामिल हो गए हैं खाना खाये समय मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप, टीवी, आदि। इन सब चीजों से दूर रहे सिर्फ अपना ध्यान खाने पर ही लगाये वरना आपका खाना शरीर को नहीं लगेगा और खाना खाते समय आपका मन खुश रहना चाहिए।

 

ज्यादा पानी पिये।

vajan kaise badhaye

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी हैं। एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 2 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए पानी पिने से हमरे शरीर में खून का प्रवाह सही बना रहता हैं और हमारे शरीर में मौजोद जहरीले पदार्थ को बाहर निकलता हैं और इससे हमारी पाचन शक्तिहैं भी ठीक बनी रहती हैं। आप हमेशा ताजा महसूस करते हैं और कोई भी महेनत का काम करते वक्त थकान नहीं होती हैं।

 

तनाव से हमेशा बचें।

तनाव कई बीमारयो का मुख्य कारण हैं तनाव अच्छे खासे इंसान को बर्बाद कर देता हैं। अगर आप तनाव में रहते हैं तो आप कभी भी अपना वजन नहीं बढ़ा सकते  क्योंकि जब कोई व्यक्ति stress में रहता है तो उस वक्त वह अपने शरीर पर ध्यान देना बंद कर देता हैं जिस कारण वह कई तरह की बीमारियों से घिर जाता हैं।

जब तक आप तनाव, चिंता, टेन्सन में रहोगे और खुश रहना शुरु नहीं कर देते तब तक आप अपना वजन नहीं बढ़ा सकते कुछ भी अच्छा करने के लिए खुश रहना बहुत जरुरी हैं।

 

परहेज जरुर करें।

बहुत सारी ऐसी चीजे हैं जिस चीजों से आपको एलर्जी हैं यानि ऐसी चीजे जिन्हें आपका लीवर पचा नहीं पता हैं तो ऐसी चीजों को कभी भी ना खाये जिनसे आपके लीवर को किसी तरह का कोई खतरा हो।

अगर आपका लीवर ख़राब होता हैं तो इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं। इससे आपकी सेहत और भी ज्यादा बिगड़ सकती हैं तो ऐसी चीजों से बिलकुल दूर रहे जिनसे आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं।

 

जंक फ़ूड खाना बंद कर दें।

vajan kaise badhaye

आजकल लोग जंकफूड खाना बहुत पसंद करते हैं जंक फूड खाकर उनका वजन तो बढ़ जाता हैं लेकिन वह बढ़ा हुआ वजन सिर्फ फेट होता हैं।जंकफूड आपके लीवर को तो ख़राब करता ही हैं और इसके कारण आपके शरीर में कई तरह की बिमारीया पैदा हो जाती हैं। सही वजन बढाने के लिए मसल्स चाहिए होती है और मसल्स बढाने के लिए healthy खाना खाना जरुरी होता हैं।

 

सप्लीमेंट्स और दवाइयों का सेवन न करें।

बाजार में ऐसे कई सप्लीमेंट्स और दवाईयां उपलब्ध हैं जो वजन बढ़ने के दावे के साथ बेची जाती हैं और बहुत सारे लोग जल्दी वजन बढ़ने के लिए इन सप्लीमेंट्स और दवाइयों को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमे से कुछ सप्लीमेंट्स और दवाईयां हमारे लीवर और किडनी को ख़राब कर देते हैं।

अंत: किसी भी प्रकार का कोई सप्लीमेंट्स और दवाईयां खाने से पहले अपने डॉक्टर से अपने स्वस्थ के बारे में जरुर जान लें वरना इनसे आपके शरीर को काफी नुक्सान हो सकता हैं।

 

इसे जरुर पढ़े :- हस्तमैथुन सही या गलत A to Z पूरा ज्ञान

 

वजन बढ़ने के लिए अपने आहार में इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों को जरुर शामिल करें।

 आलू।

वजन बढ़ने के लिए आलू का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता हैं। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर पाया जाता हैं आलू में वजन बढ़ाने के गुणों होते हैं।

अगर आप आलू का रोजाना नियमित रूप सेवन करते हैं तो पक्का यह वजन बढ़ने में आपकी मदद करेगा और हाँ आलू कभी भी तलकर न खाये ऐसा करने से आपको पेट से जुडी समस्या हो सकती हैं।

 

केला ।

केला अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार होता हैं इसमें पर्याप्त मात्रा में वसा और शकरा पाई जाती हैं जो शरीर को उर्जा के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्व भी देता हैं।

केले में अधिक मात्रा में शकरा होती है जो आपके शरीर तो तुरंत उर्जा देता हैं केले को आप दूध के साथ भी खा सकते हैं या फिर आप केले का शेक बनाकर भी पी सकते हैं जोकि वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

 

अंडे खाये।

अंडा वजन बढाने में आपकी बहुत मदद कर सकता हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में फैट और कैलोरी होती है और इसमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाया जाता हैं अगर आप दो अंडे रोजाना खाते हैं। तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता हैं

अगर आप कच्चे अंडे खाते हैं तो इससे आपको कई तरह की बिमारीया होने का खतरा रहता हैं।

 

ड्राई फ्रूट्स खाये।

रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए अच्छा होता हैं वजन बढाने के लिए आप खा सकते हैं जैसे – काजू, बादाम, अकरोठ, किसमिस, अंजीर, मुनक्खा, पिस्ता और मूंगफली आदि। इनमे भरपूर मात्रा में वसा, कार्बोहाइड्रेट व पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 

मांस खाये।

अगर आप मांस खाते हैं तो आप मांस, मछली, अंडा खाये इनमे प्रोटीन और वसा भरपूर मात्रा में होते हैं। मांस एक संतुलित आहार होता हैं जिसमे सभी तरह के Nutrients होते हैं लेकिन अधिक मांस खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती हैं जिससे आपको कई तरह के रोग हो सकते हैं।

 

हरी सब्जियां खाये।

जो लोग मांस नहीं खाते वो हरी सब्जियां खाये। हरी सब्जियोंमें भी अधिक मात्रा में Nutrients पाए जाते हैं और हरी सब्जियां खाने से किसी भी तरह का कोई रोग नहीं होता हैं बल्कि हरी सब्जियां खाने से आपका पाचन तंत्र और भी ज्यादा मजबूत होता हैं।

हरी सब्जियों के आलावा आप दालें खाये दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और प्रोटीन से मसल्स बनती हैं जिससे आपका वजन बढ़ता हैं।

 

पोषक तत्वों से भरपूर खाना खायें।

आपका खाना पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। जोकि एक संतुलित आहार हो एक संतुलित आहार में कार्बोहायड्रेट, मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन्स ये सभी शामिल होते हैं।

अगर आप रोजाना पोष्टिक आहार कहना शरू कर दे तो आपका वजन बढ़ जायेगा और आप बीमार भी कम पड़ोगे।

 

वजन बढ़ने के लिए आयुर्वेदिक औषधियां।

आयुर्वेद का मानना हैं कि यदि आप रोजाना कसरत करते हैं और पोष्टिक भोजन खाते हैं चिंता व तनाव से दूर रहते हैं और रोजाना अच्छी नींद लेते हैं तो आप ताकतवर और आपका शरीर पहलवान जैसा बन जाता हैं।

आयुर्वेदिक औषधियो का सेवन करने से आप शरीर मजबूत बनता हैं आपका स्टैमिना बढ़ता है और आप बीमार नहीं पड़ते।

 

अश्वगंधा।

अश्वगंधा एक पौधा है इसका सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं और हमारी रोध प्रतिरोधक छमता मजबूत बनती हैं। अश्वगंधा का रोजाना सेवन करने से हमारी बॉडी भी बनती हैं।

 

किरात।

खाने में इसका स्वाद कडवा होता हैं इसका रोजाना सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ जाता हैं और यह पेट से जुडी समस्याओ को भी दूर करता हैं।

 

इसे भी पढ़े तेजी से वजन कम करने के सुरक्षित तरीके।

 

निष्कर्ष। (Conclusion)

दोस्तों वजन बढ़ाना मुश्किल जरुर हैं लेकिन नामुकिन बिलकुल नहीं अगर आप वजन कैसे बढ़ाये। इस पोस्ट में बताई गयी बातो को फॉलो करते हैं तो आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। अगर मैं कर सकता हूँ तो आप भी कर सकते हैं।

ज्यादातर लोग कुछ ही दिन इन बातों को फॉलो करेंगे और और फिर छोड़ देते हैं की रिजल्ट नहीं आ रहा हैं।  दोस्तों रिजल्ट को आने में टाइम लगता है और लोगो के पास सब्र होता ही नहीं है। किसी भी लक्ष्य को पाने में समय तो लगता ही है और वजन बढाने या बॉडी बनाने में कम से कम 2 से 3 महीने लग ही जाते हैं।

 

Note :- अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो इस post में बताई चीजों को खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से अपने स्वस्थ सम्बन्धी जाचं करा ले। और वजन बढ़ने के लिए बताई गयी चीजों को खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलहा जरुर ले।

मैं आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर अच्छी लगी होगी अगर आपका कोई सवाल या जबाब हैं तो हमें comment करके जरुर बताये।

वजन कैसे बढ़ाये ? vajan kaise badhaye यह post आपको कैसी लगी comment करके अपना feedback जरुर दें post को Like करें। आप हमसे Youtube Channel  (JAGAT HEALTH) पर भी जुड़ सकते हैं।

Thank You !

Share

Leave a Comment