जानिए हाइट बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके। How to increase height in hindi

हाइट कैसे बढ़ाये? लंबाई बढ़ाने के कुछ प्राकृतिक उपाय। – How to increase height in Hindi

छोटा कद मतलब  हाइट यानि लम्बाई को लेकर आज ज्यादातर लोग परेशान हैं। हाइट कैसे बढ़ाये और कब बढ़ाये इस बारे में आपको पूरी और सही जानकारी देने की कोशिश करूँगा। बहुत से लोग अपनी हाइट यानि लम्बाई को लेकर काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि अगर आपकी हाइट अच्छी होती हैं, तो आपकी पर्सनालिटी भी अच्छी दिखती हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई अपनी हाइट बढ़ाना चाहता हैं। भारत में लड़कियों की ओसतन लम्बाई 152 cm और लड़कों को लम्बाई 165 cm मानी गयी हैं।

 

जो लड़के और लड़कियां अपनी लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं उन्हें इस बात का जरुर पता होना चाहिए कि लड़कियों की लम्बाई 18 साल के बाद और लडको की लम्बाई 21 साल के बाद बढ़नी बंद हो जाती हैं। क्योंकि शरीर में हाइट ग्रोथ हार्मोन्स कम होने लगते हैं, और हमारी हाइट हमारी हड्डियों के लम्बे होने से बढती हैं और 18 से 20 कि उम्र तक हमारी हड्डियों के बीच में एक नरम हड्डी होती हैं। जो हमारी हड्डियों को बढ़ने देती हैं, और लम्बा होने देती हैं लेकिन 18 से 20 कि उम्र में ये नरम हड्डी खत्म हो जाता हैं, और हमारी हड्डियाँ हमारे जोड़ो के साथ जुड़ जाती हैं। जब हड्डियाँ और जोड़ एक दूसरे से जुड़ जाते हैं, और तब हमारी लम्बाई बढ़नी बंद हो जाती हैं।

 

ये लड़कियों के लिए 18 साल कि उम्र में और लडको के लिए 21 साल कि उम्र में हो जाता हैं। इस कारण आपकी लम्बाई बढ़ना बंद हो जाती हैं, बहुत से लोग विडियो में बताते हैं कि कुछ दवाइयाँ या नुस्का कर लेने से या कोई इंजेक्शन लगा लेने से रातों रात आपकी लम्बाई किसी भी उम्र में बढ़ जाएगी, तो ये सिर्फ लोगों को झूट और गुमराह करने वाली बात हैं। ऐसा बिलकुल नहीं होता कि रातों रात या एक सप्ताह में आपकी लम्बाई बढ़ जाये तो अब बात आती हैं, कि आखिर किस तरह आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते हैं, तो आइये फिर शुरू से जानते हैं।

नोट : अगर आप लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित उम्र से पहले ही इन कारणों को समझकर इसका उपचार कर लेना चाहिए, तभी आपकी लम्बाई बढ़ सकती हैं।

 

लम्बाई को प्रभावित करने वाले कारक। – Factors affecting the height

आपकी लम्बाई यानि कद छोटा होगा या बड़ा यह मुख्य दो कारणों पर निर्भर करता हैं।

  1. आनुवंशिक। – Genetic
  2. गैर-आनुवंशिक। – Non Genetic

 

आनुवंशिक। : हमारी लम्बाई 60 से 70 प्रतिशत तक जीन्स पर निर्भर करती है। मतलब कि अगर आपके माता-पिता कि लम्बाई यानि कद छोटा है तो हो सकता हैं कि आपका भी कद छोटा रह जाये हालांकि, ऐसा हर केस में संभव नहीं हैं पर हाँ ऐसा होने कि संभावना ज्यादातर होती हैं।

हमे इस बात का तो अच्छी तरह से पता ही हैं कि आनुवंशिक फैक्टर पर हमारा कोई काबू नहीं होता हैं, लेकिन ज्यादातर ऐसा देखने को मिला हैं, कि हमारी लम्बाई में 60 से 70 प्रतिशत का अंतर आनुवंशिक ही होता हैं।

 

गैर-आनुवंशिक। : गैर-आनुवंशिक फैक्टर कई तरह के देखने को मिलते हैं। जोकि हमारी लम्बाई को बढ़ने से रोक सकते हैं तो आइये जानते हैं कि आखिर कौन से ऐसे गैर-आनुवंशिक फैक्टर हैं, जो हमारी लम्बाई को बढ़ने से रोकते हैं।

  • शरीर को सम्पूर्ण पोष्टिक तत्व ना मिलना।
  • किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि ना करना।
  • शरीर में पीयूष ग्रन्थि से निकलने वाले ग्रोथ हार्मोन्स में कमी।
  • किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त होना।
  • चलते – फिरते, उठते – बैठते वक्त सही पोश्चर पर ध्यान न देना।
  • शरीर में बार – बार किसी प्रकार का संक्रमण होना।
  • किशोरावस्था में मानसिक रूप से स्वस्थ ना होना।
  • शरीर में मेटाबोलिज्म का सही न होना।
  • थायरॉयड हार्मोन्स का असंतुलन।
  • कम उम्र में जिम जाकर वजन उठाना।
  • आप किस तरह के वातावरण में रह रहे हैं यह नहीं बढ़ते कद पर असर डाल सकता हैं।

नोट : यह तो हम जानते ही है कि आनुवंशिक फैक्टर पर हमारा कोई नियन्त्रण नहीं होता हैं, लेकिन बच्चो को शुरू से ही संतुलित व् पोष्टिक भोजन तथा कुछ योग और एक्सरसाइज कराई जाये तो लम्बाई को बढाया जा सकता हैं।

तो अब प्रश्न यह हैं कि आखिर लम्बाई यानि हाइट कैसे बढ़ाये तो इसके लिए मैं आपको कुछ  प्राकृतिक उपाय बता रहा हूँ, जिन्हें करके आप अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते हैं।

 

लम्बाई यानि हाइट बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके।- Natural ways to increase height

संतुलित और पौष्टिक भोजन। – Balanced and nutritious food

हाइट कैसे बढ़ाये

हमारे शरीर के लिए संतुलित व् पोष्टिक भोजन कितना जरुरी हैं। शायद यह बात तो आप बड़ी अच्छी तरह से जानते ही होंगे। अब बात आपकी हाइट कैसे बढ़ाये शरीर में किसी भी तरह का बदलाव लाने की तो शरीर को एक पोष्टिक व् संतुलित आहार देता बेहद जरुरी हैं। तभी आप अपने शरीर में मन चाहे बदलाव ला सकते हैं।

अगर आप अपनी लम्बाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको संतुलित व् पोष्टिक भोजन लेना बहुत जरुरी हैं। और आपको जंक फ़ूड से दूर रहना चाहिए साथ ही कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थों, वसा युक्त खाद्य पदार्थों व अत्यधिक मीठी चीजों से भी आपको परहेज करना चाहिए। ये सभी चीजे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। हमारे शरीर को बेहतर विकास के लिए संतुलित व् पोष्टिक भोजन की जरुरत होती हैं। शरीर के अच्छे विकास के लिए हमें विटामिन्स, प्रोटीन व मिनरल्स युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

 

यहां मैं आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहा हूँ, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके एक अच्छी सेहत व् अच्छी लम्बाई (हाइट) पा सकते हैं।

विटामिन डी – (Vitamin D) :- शरीर की हड्डियों के लिए विटामिन डी सबसे ज्यादा जरुरी होती हैं। हड्डियों के सही विकास के लिए विटामिन डी लेना जरुरी हैं, और यह बात मैंने आपको पहले भी बता दी कि हड्डियों के बढ़ने से ही हमारी लम्बाई बढती हैं।

विटामिन डी के स्रोत – (Sources of Vitamin D) :- सूरज कि धूप, मांस, मछली, अंडा, दूध, पनीर, फलियाँ, सोयाबीन, चना, दालें, आदि में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पायी जाती हैं।

कैल्शियम – (Calcium) :- कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दातों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी हड्डियों और दातों को मजबूत बनता हैं शरीर के विकास व हड्डियों के लिए कैल्शियम को जरूरी माना गया है। खासकर महिलओं के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी हैं।

कैल्शियम का स्रोत – (Source of Calcium) :- हरी सब्जियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। दूध और डेयरी उत्पाद भी कैल्शियम के एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं।

प्रोटीन – (Protein) :- शरीर के विकास के लिए प्रोटीन बेहद जरुरी होता हैं। प्रोटीन हमारे शरीर में नयी मसल्स का निर्माण करता हैं, और यह शरीर कि हड्डियों को लिए भी महत्वपूर्ण होता हैं। प्रोटीन शरीर की ग्रोथ के लिए सबसे जरुरी माना गया हैं।

प्रोटीन का स्रोत – (Source of Protein) :- शाकाहारी स्रोतों में चना, मूंगफली, बादाम, फलियाँ, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूँ, मक्का आदि। मांसाहारी स्रोत में मांसमछलीअंडादूध, पनीर, आदि। प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में जरुर शामिल करें।

जिंक – (Zinc) :- लम्बाई बढ़ने के लिए जिंक युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करना भी जरुरी हैं। खासकर बच्चों के विकास के लिए जिंक सबसे जरुरी होता हैं। जिंक की हाइट बढ़ने में अहम भूमिका होती हैं।

जिंक का स्रोत – (Source of Zinc) :- जिंक का सबसे अच्छा स्रोत मूंगफली हैं इसने भरपूर मात्रा में जिंक पाया हैं। साथ ही बीन्स, फलियां, बीज,  नट्स, चॉकलेट, अंडा, साबुत अनाज, ऑइस्टर (एक प्रकार की मछली), झींगा मछली, सीपदार मछली, पोल्ट्री अमेरिकी आहार में भी जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

खनिज – (Mineral) :- खनिज पदार्थ भी हमारी हड्डियों और कोशिकाओ के लिए बहुत आवश्यक हैं, और हमारे शरीर का रक्त परिसंचरण भी सही बना रहता हैं।

खनिज का स्रोत – (Source of mineral) :- खनिज पदार्थ हमें नट्स, बीजों, पत्तेदार हरी सब्जियां, पत्तेदार साग, स्टार्च वाली सब्जियां, गर्म फल, फलियाँ, दही, पनीर, मांस, अंडा, अनाज, जामुन, सार्डिन (एक प्रकार की छोटी मछली), सीपदार मछली आदि।

शरीर के स्वस्थ व् संतुलित विकास के लिए  मैग्नीशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेस व अन्य विटामिन्स भी शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। संतुलित खानपान के साथ सीमित मात्रा में आप सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आपको इस बात का जरुर पता होना चाहिए, कि यदि हमारे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक नहीं है, तो आप कुछ भी खो पियोगें तो उसका असर शरीर पर नहीं पड़ेगा। इसलिए दिन भर थोडा थोडा खाए इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा, और आपका खाना भी सही तरह से पच जायेगा, और आपका खाना भी शरीर में लगेगा और आपकी हाइट भी बढ़ेगी।

 

खेलकूद व व्यायाम। – Sports and exercise

हाइट कैसे बढ़ाये

अगर आप अपनी लम्बाई बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी बेहद जरुरी हैं। यह प्राकृतिक तरीके से हाइट बढ़ने में आपकी मदद करता हैं। इसके लिए आपको खेलकूद में रूचि रखनी चाहिये, और नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए। जब आप इस तरह की शारीरिक गतिवधियां और खेलकूद में भाग लेते हैं, तो इससे आपके ग्रोथ हार्मोन्स एक्टिव होते हैं, और आपके शरीर को पोषक तत्वों कि जरुरत पड़ती हैं जो आपको स्वस्थ व फिट रखने और आपकी हाइट बढ़ने में भी मददगार साबित होते हैं।

एरोबिक्स, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी,  बैडमिंटन, बॉक्सिंग या मुक्केबाजी, बेसबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, स्विमिंग या तैराकी आदि। जैसे खेल खेलने से शरीर एक्टिव होता है और आपके शरीर का विकास भी अच्छे से होता हैं। खेलने कूदने से शरीर की हड्डियाँ और मांसपेशियां मजबूत होती हैंजो हाइट बढ़ने में हमारी मदद करते हैं। एक अच्छी हाइट पाने के लिए आपकी दिनचर्या में खेलकूद और व्यायाम जरुर सामिल होने चाहिए।

हाइट बढ़ने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं। स्विमिंग या रनिंग क्योंकि ऐसा माना जाता हैं। स्विमिंग या रनिंग करते समय शरीर के सभी अंग काम करते हैं। जिससे हमारे शरीर की हड्डियाँ और मांसपेशिया मजबूत होती हैं, अगर आप शुरू से ही स्विमिंग या रनिंग करना शुरु कर देते हो तो आपकी हाइट काफी अच्छी बढ़ सकती हैं।

 

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज। – Stretching exercise

हाइट यानि लम्बाई बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका हैं। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरुरी हैं, खासकर लम्बाई बढ़ने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना सबसे जरुरी हैं। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके आप अपनी हाइट 5 इंच तक बढ़ा सकते हैं।

मैंने आपकी हाइट बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कि एक सूची दी हैं। आप इन मैंने आपकी हाइट बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करके अपनी हाइट काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

  • अपने पैर की उंगलियों को स्पर्श करें – Forward Bend (Touch your Toes)
  • बार हैंगिंग (लटकना) – Bar Hanging
  • कोबरा स्ट्रेच – Cobra Stretch
  • दीवार का खिंचाव – Wall Stretch
  • पिलेट्स रोल ओवर – Pilates Roll Over
  • रस्सा कूदना – Rope Skipping
  • सूखी भूमि तैरना – Dry Land Swim
  • पेल्विक शिफ्ट – Pelvic Shift
  • फॉरवर्ड स्पाइन स्ट्रेच – Forward Spine Stretch
  • तैराकी – Swimming

इनके आलावा भी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और भी बहुत सारी हैं, लेकिन अगर आप रोजाना इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को भी कर लेते हैं, तो आप अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं।

 

योगा। – Yoga

हाइट कैसे बढ़ाये

योगा करके शरीर की किसी भी बीमारी या समस्या को ठीक किया जा सकता हैं। भारत में योगा को काफी महत्व दिया गया हैं। योगा करने से मन को शांति मिलती हैं और शरीर का तनाव भी दूर होता हैं। उसी प्रकार हाइट कैसे बढ़ाएं इसके लिए योग की मदद ली जा सकता है। योग करना बहुत आसन हैं हाइट कैसे बढ़ाये इसके लिए मैं आपको कुछ विशेष योगासन बता रहा हूँ, जो आपके शरीर में हाइट बढ़ने वाले हार्मोन्स को एक्टिव कर देंगे और योगा करने से शरीर सही पोश्चर में आ जाता हैं।

  • सूर्य नमस्कार – (Surya Namaskar)
  • ताड़ासन – (Tadasan)
  • हलासन – (Hallasan)
  • भुजंगासन – (Bhujangasana)
  • पश्चिमोत्तानासन – (Paschimottanasan)
  • सर्वांगासन – (Sarvangasan)
  • सुखासन – (Sukhasana)
  • वृक्षासन – (Tree plantation)
  • नटराजासन – (Natrajasan)
  • मार्जरी – (Margery)

 

सही पोश्चर। – Perfect posture

हाइट कैसे बढ़ाये? इसके लिए शरीर का सही पोश्चर में रहना बेहद जरुरी हैं, इसलिए शुरू से ही आपको उठने, बैठने, चलने, फिरने, लेटने के सही पोश्चर पर ध्यान देना चाहिए। जब आपके शरीर का सही पोश्चर रहता हैं तो जब न सिफत आप लम्बे देखते हैं, बल्कि सुन्दर व आत्मविश्वास से भरे दिखाई पड़ते हैं यहाँ मैं आपको बता रहा हूँ, कि आप इस तरह अपने शरीर को सही पोश्चर में रख सकते हैं।

  • चलते समय एकदम सीधे चले आपकी कमर झुकी हुई नहीं होनी चाहिए।
  • बैठते समय बिलकुल सीधे बैठे आपकी कमर झुकी है नहीं होना चाहिए।
  • हर वक्त आपकी रीड कि हड्डी सीधी होनी चाहिए, अगर आपकी रीड की हड्डी मजबूत होती हैं तो आपकी हाइट जल्दी बढती हैं।
  • आपकी गर्दन भी हमेशा सीधी होनी चाहिए।
  • चलते समय आपके कंधे उठे हुए होने चाहिए झुके हुए नहीं।
  • सोने के लिए किसी प्लेन जगह का इस्तेमाल करें ताकि आपकी कमर और गर्दन सीधी रहे।
  • सोते समय तकिये का इस्तेमाल न करे।

 

रोग प्रतिरोधक शक्ति। – Immune system

अगर आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हैं। तो आपके शरीर में नयी नयी तरह की बीमारियाँ होने लगती हैं। कुछ बीमारियाँ आपके शारीरिक स्वस्थ को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे आपके शरीर का विकास रुक सकता हैं यानि आपकी हाइट भी रुक सकती हैं।

हाइट कैसे बढ़ाये इसके लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाना होगा, अगर आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत रहती हैं, तो आपके शरीर का विकास तेजी से होता हैं।

रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आपको संतुलित व पोष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए, और एक सबसे जरुरी बात आपको जंक फ़ूड से दूर रहना चाहिए, अगर आप अच्छा भोजन करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहेगा।

इम्यून सिस्टम यानि रोग प्रतिरोधक शक्ति को अच्छा रखने के लिए आपको ताजे फल, हरी सब्जियां, फलियाँ, अनाज व पोष्टिक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए। इनमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी अच्छी सेहत, शारीरिक विकास और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हाइट कैसे बढ़ाये के तरीके में यह भी महत्वपूर्ण है।

 

भरपूर नींद – Full Sleep

हाइट कैसे बढ़ाये

शरीर के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित व पोष्टिक भोजन, खेलकूद व व्यायाम, योगभ्यास व सही पोश्चर के साथ-साथ भरपूर नींद लेना सबसे जरुरी हैं, क्योंकि सोते समय हमारी शरीर नयी कोशिकाओ का निर्माण करता हैं। सोते समय शरीर में ग्रोथ हार्मोन्स उत्पन्न होते हैं, जिससे प्राकृतिक तरीके से हमारे शरीर का विकास होता हैं।

वही हाइट कैसे बढ़ाये इसके लिए कम से कम 8 घंटे सोना बेहद जरुरी हैं, और यह 8 घंटे कि नींद एकदम गहरी नींद होनी चाहिए। गहरी नींद के लिए आपको शान्त वातावरण में सोना चाहिए। जब आप एक अच्छी और गहरी नींद लेते हैं, तो अच्छे टिशु का निर्माण होता है, इसलिए आपकी 8 घंटे कि नींद एकदम गहरी होनी चाहिए, जो शरीर के विकास के लिए बेहद जरुरी हैं।

 

शराब व तम्बाकू का सेवन न करें। – Do not consume alcohol and tobacco

शराब व तम्बाकू हमारे शरीर में एक धीमे जहर कि तरह काम करते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हैं। एक अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों ने 15 साल से कम उम्र में शराब या तम्बाकू का सेवन करना शुरू कर दिया था। ऐसे लोगों को शारीरिक विकास में गहरी रूकावट देखने को मिली हैं, ऐसे लोगों को फेफड़ो का कैंसर व मुंह का कैंसर हुआ हैं।

शरीर के अच्छे विकास के लिए हमें शराब व तम्बाकू से दूर रहना चाहिए। इनका सेवन करने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन्स नहीं बनते हैं। यह हमारे लीवर व किडनी को ख़राब कर देता हैं, जिससे शरीर में खाया पिया नहीं लगता और हमारे शरीर कि ग्रोथ रुक जाती हैं, अगर अब आपसे कोई पूछे कि हाइट कैसे बढ़ाये तो इससे जरुर बताये, क्योंकि यह सबसे महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें –  भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय।

 

हाइट बढ़ाने के लिए कुछ खास बातें। – Some special things to increase height

हाइट कैसे बढ़ाये इसके लिए मैं आपको कुछ खास बातें बता रहा हूँ, अगर आप इन्हें अपनी दिनचर्या में अपनाते हैं, तो हाइट बढ़ने में यह बातें आपकी काफी मदद कर सकती हैं, इन्हें जरुर अपनाये यकीनन यह आपकी हाइट बढ़ने ने काफी मदद करेगी।

तनाव से बचें – Avoid Stress :- शरीर के अच्छे विकास के लिए तनाव से मुक्त सबसे जरुरी हैं, अब चाहे बात हाइट की हो या फिर किसी ओर की तनाव से मुक्त रहना बेहद जरुरी हैं, क्योंकि जब कोई इंसान तनाव ने रहता हैं, तो उसका शरीर गलत हार्मोन्स उत्पन्न करता हैं, जोकि शरीर के विकास के लिए सही नहीं होते हैं। इससे आपकी हाइट भी रुक सकती हैं। हाइट कैसे बढ़ाये या शरीर में कोई भी बदलाव कैसे लाये इसका सरल उत्तर हैं – “तनाव मुक्त जीवन”

आहार और कसरत योजना – Diet and Workout Plan :- सुबह से लेकर शाम तक का खाने पीनी और एक्सरसाइज करने का एक प्लान बना ले, और उसी के मुताबिक अपनी दिनचर्या बनाये। यह फार्मूला हर जगह काम करता हैं हाइट बढ़ने के लिए आप इसे जरुर अपनाये।

दवाई न खाएं। – Do not eat medicine :- बाजार में ऐसी कई दवाइयां व स्टेरॉयड बेचें जाते हैं, जिनका यह दावा होता हैं, इन्हें खाने से आपकी हाइट बढ़ जाएगी, लेकिन मैं आपको बता दूँ कि इनपर भरोसा करना सही नहीं हैं, इनसे आपकी लम्बाई बढ़ेगी या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन इनसे आपको कोई तरह के साइड इफ़ेक्ट जरुर हो सकते हैं, जो आपके शरीर में कई तरह की बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।

खूब पानी पिए – Drink plenty of water :- पानी आपकी प्यास भुझाता हैं, और शरीर को डी हाइड्रेट  होने से बचाता हैं। यह तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं पानी से हमारे शरीर को पोषण भी मिलता हैं, और हमारे शरीर में जमा गंदगी को बहार निकलता हैं जिससे शरीर के सभी अंग सही से काम करते हैं, तो अब से खूब पानी पिए आपने एक कहावत जरुर सुनी होगी कि,  “जल ही जीवन हैं”

लम्बा दिखने के लिए कुछ बातों का जरुर ध्यान रखें, इनसे आपके शरीर कि हाइट तो नहीं बढ़ेगी, लेकिन हाँ इन्हें करके आप लम्बे जरुर दिख सकते हैं जैसे – हमेशा ऐसे कपडे पहने जिन्हें पहनकर आप लम्बे दिखाई देते हो।

आप शू लिफ्ट्स का का प्रयोग कर सकते हैं। आजकल कम हाइट वाले लोग इनका बहुत इस्तेमाल करते हैं, ज्यादातर फिल्मों में लोग इनका बहुत यूज़ करते है, तो लम्बा देखने के लिए आप भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। शू लिफ्ट्स मतलब ऊँची ऐड़ी के जूते, चप्पल या सेंडल।

हाइट कैसे बढ़ाये इस बारे में मैंने आपको पूरी और सही जानकारी दी हैं। अब आप जान ही गए होगे कि हाइट कैसे बढ़ाये हाँ थोडा मुश्किल जरुर हैं, लेकिन नामुमकिन बिलकुल नहीं, अगर आप मनन में यह थान लेते है कि मुझे हाइट बढ़नी हैं, चाहे कुछ भी हो जाये तो आप पक्का अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं, लेकिन इस पोस्ट में बताई गयी सभी बातों को जरुर फॉलो करें, और हाँ आज से ही महेनत करनी शुरू कर दें।

यह पोस्ट आपको कैसे लगी निचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर बताये या फिर आपका कोई सवाल जबाब हो तो उससे भी जरुर लिखें।

चेतावनी – इस वेबसाइट पर दी गई सभी तरह की जानकारी सिर्फ लोगों को अवगत कराने के लिए है, इसे मेडिकल सलाह के रूप में ना लें। इस जानकारी को अपने आप अपना इलाज करने के काम में ना लें। आपको अपनी हर बीमारी की सलाह और इलाज के लिए अपने रजिस्टर्ड मेडिकल डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – वजन कैसे बढ़ाये ? जल्दी और सुरक्षित तरीके से।

यह भी पढ़ें – तेजी से वजन कम करने के सुरक्षित तरीके।

 

Share

6 thoughts on “जानिए हाइट बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके। How to increase height in hindi”

  1. Sir kya baat hai. Sach me aapne mere jeevan me khushiya bhar di. Meri kafi hight badhi hai. Aap sir insan nahi bhagwan ho mere liye.

    Reply

Leave a Comment