रोटी या ब्रेड क्या है ज्यादा बेहतर? | रोटी और ब्रेड में अंतर

रोटी या ब्रेड क्या है ज्यादा बेहतर? – What is better roti vs bread in Hindi

आज हम बात करेंगे इंडियन रोटी और ब्रेड के बारे में क्योंकि लोगो के बीच में इन दोनों को लेकर एक बड़ी मिसअंडरस्टैंडिंग फैली हुई हैं। इस लेख मैं हम रोटी को सभी तरह के ब्रेड जैसे – ब्राउन ब्रेड, होल व्हीट ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड आदि से कोम्पैरेकरने वाले हैं और पता लगायेगे दोनों में से कौन सा बेस्ट हैं रोटी या ब्रेड।

दोस्तों रोटी और ब्रेड में से कौन सा बहेतर हैं। यह पता लगाने के लिए हमें दोनों की हिस्ट्री और मेकिंग प्रोसेस को देखना बेहद जरुरी हैं। तो आइये देखते हैं कि आखिर दोनों में से सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर हैं।

 

रोटी कैसे बनती है – Roti kaise banate hain in Hindi

बात करें रोटी की तो रोटी को भारत के अलावा पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया इनके अलावा और कई सारे देसों में रीजन के खाने में इस्मेमाल की जाती हैं। यह आटे एवं पानी के मिश्रण को गूंध कर उससे बनी लोई को बेलकर एवं आग पर सेंक कर बनाई जाती है। रोटी बनाने के लिए आमतौर पर गेहूँ का आटा प्रयोग किया जाता है गेहू के अलावा रोटी को मक्का, जौ, चना, बाजरा आदि से भी बनाया जाता है। रोटी में केलोरी की मात्रा अधिक होती है| इसे फुल्का, चपाती, टिकड़े या टिक्कड़ नाम से भी जाना जाता हैं। 

 

रोटी का इतिहास – History of Roti in Hindi

कई खाद्य इतिहासकारों का कहना है कि रोटी की उत्पत्ति 5000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता से हुई थी। क्योंकि गेहूं की खेती के प्रमाण सर्वप्रथम सिंधु, मिस्र, और मेसोपोटामिया सभ्यताओं में ही मिलते है।

भारत में रोटी प्राचीन काल से ही हमारे भोजन का एक हिस्सा रही है। मोहनजोदड़ो की खुदाई में भी 5000 वर्ष पुराने कार्बनयुक्त गेहूं मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं की उस समय भी लोग खाने में रोटी ही खाते थे लगभग 6000 साल पुरानी संस्कृत की किताबो में भी चपाती और रोटिका शब्द का उपयोग किया गया हैं। तो इससे यह तो शाबित होता हैं कि रोटी कोई नई चीज नहीं हैं प्राचीन काल से ही रोटी भोजन का हिस्सा रहा हैं। 

 

ब्रेड का इतिहास – History of Bread in Hindi

अब बात करते हैं ब्रेड के बारे में तो ब्रेड को भी पुराने समय से ही लोग खाते आ रहे हैं लेकिन पुराने समय में लोग ब्रेड घरपर ही बनाते थे और तब खाते थे। इसे बनाने के लिए आते का ही इस्तेमाल किया जाता था। जिससे यह रोटी के जितना ही हेल्दी होता हैं। लेकिन लगभग 1928 में ब्रेड का बड़े पैमाने पर बिसनेस होने लगा और यह पैकिंग के साथ मार्किट में आने लगा ये ब्रेड काफी हेल्दी थे। 

ब्रेड के टेस्ट और टेक्सचर को अच्छा बनाने के लिए इसमें आटे की वजाय मैदे का इस्तेमाल किया जाने लगा और ब्रेड को लम्बे समय तक सेफ बनाये रखने के लिए इसमें काफी preservatives डाले जाने लगे।

और अगर आप अब इस समय मार्किट में मिलने वाले ब्रेड को देखोगे और उनके इनग्रेडिएंट्स को पढोगे तो आपको 100% मैदा और काफी हार्मफुल preservatives देखने को मिलेंगे जोकि खाने लायक बिलकुल नहीं हैं।

 

ब्राउन ब्रेड का इतिहास – History of Brown Bread in Hindi

लेकिन जैसे ही ब्रेड बनाने वाली कंपनीयों को पता चला की लोग ब्रेड को एक उन्हेल्दी फ़ूड की नजर से देख रहे हैं तो इन्होने काफी सारे नयी ब्रेड मार्किट में उतारे जैसे – ब्राउन ब्रेड मल्टीग्रेन ब्रेड और होल वीट ब्रेड  और इस समय लोग इन्हें खूब दबाकर खा रहे हैं। ज्यादातर ऐसे लोग जो जि करते हैं या अपनी डाइट को लेकर थोड़े सीरियस हैं।

लेकिन अगर आप जो भी ब्रेड खा रहे हैं अगर उसके इनग्रेडिएंट्स को देखोगे तो इनमे भी 50% से ज्यादा मैदा मिलेगा साथ ही preservatives डालना तो इनकी मज़बूरी हैं  और इतना ही नहीं जो 100% होल वीट ब्रेड हैं यानि जो दवा करते हैं हमारा ब्रेड 100% आटे से बना हैं उनमे भी आपको मैदा देखने को मिलेगा।

 

रोटी और ब्रेड दोनों में क्या बेहतर हैं? – What is better between Roti and Bread in Hindi

मैंने इंडियन मार्केट में काफी सारे ब्रेड देखें और मुझे कोई भी ऐसा ब्रेड नहीं मिला जो 100% परसेंट आटे से बना हो और जिस में किसी भी तरह का कोई preservatives ना डाला गया हो।

तो अगर अब इस समय बात करें कि रोटी और ब्रेड में कौन सा बेस्ट है तो रोटी इस समय क्लीयरली विनर है इंडियन मार्किट में मौजूद ब्रेडस को देखते हुए।

लेकिन अगर आप एक हेल्थी ब्रेड खाना चाहते हैं तो आप ब्रेड को  घर पर ही बना सकते हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइये देखते हैं हेल्दी ब्रेड बनाने की रेसिपी क्या हैं।

 

इसे पढ़ेंब्राउन शुगर VS व्हाइट शुगर क्या बेहतर है

इसे पढ़ें – गाय का घी VS भैंस का घी में अंतर, कौन सा है ज्यादा बेहतर?

 

ब्राउन ब्रेड की सामग्री – Brown Bread Ingredients in hindi

ब्रेड बनाने के लिए आपको सभी इनग्रेडिएंट्स की लिस्ट यहाँ दी है और आपको किस अनुपात में इन सभी इनग्रेडिएंट्स को लेना हैं यह भी बताया गया हैं अगर आप इस तरह से ब्रेड बनाते हैं तो आपके द्वारा बनाया गया ब्रेड वाकई बेहतरीन होंगा तो आइये देखते हैं

  • 11/2 कप मैदा
  • 1/4 कप आटा
  • 1 टी स्पून सूखा खमीर
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 2-3 टी स्पून कैरमल
  • 1 टी स्पून तेल
  • आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी
  • घी लगाया हुआ टिन
  • अंडा (थोड़ा फेंटा हुआ)

 

ब्राउन ब्रेड बनाने की विधि – how to make brown bread at home in hindi

  • ओवन का तापमान: 400 F-204 C. 1/2 कप गुनगुने पानी में चीनी घोलें और उसके ऊपर खमीर छिड़कें।
  • झाग से मुक्त जगह पर छोड़ दें।
  • दोनों आटे को एक साथ मिला लें और जब खमीर झागदार हो जाए तो इसे आटे के मिश्रण में नमक और तेल के साथ मिला दें।
  • गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें और इसे क्लिंग फिल्म या गीले कपड़े से ढकी सूखी जगह पर उठने के लिए छोड़ दें।
  • जब यह दोगुने हो जाए, तब मुक्का मारें और फिर से गूंद लें और फिर से उठने के लिए छोड़ दें।
  • दूसरी उठने पर, थोड़ा सा गूंथ लें और बेकिंग टिन में फिट होने के लिए आकार दें और आधे घंटे के लिए उठने के लिए छोड़ दें।
  • अंडे से ब्रश करें और पहले से गरम ओवन में 30-40 मिनट तक बेक करें।
  • जब भी आवश्यकता हो स्टोर करें और परोसें।
Share

Leave a Comment