प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे, नुकसान कीमत व पूरी जानकारी

प्रोटिनेक्स पाउडर के बारे में जानकारी – Protinex Review In Hindi

भारतीय बाजार में बहुत सारे प्रोटीन सप्लीमेंट मौजूद हैं उनमे से ही एक हैं Proteinx, यह मार्किट में काफी ज्यादा पोपुलर हैं। क्योंकि इस प्रोटीन की कीमत को हर व्यक्ति अफ्फोर्ड कर सकता हैं और इसे काफी अच्छा प्रोटीन भी बताया जाता हैं।

यह मार्किट में 60 से अधिक वर्षो में मौजूद हैं। प्रोटिनेक्स एक स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर है। यह एक ऐसा प्रोटीन सप्लीमेंट हैं। जिसमें हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन शक्ति होती है और लगभग हर दिन इसका सेवन किया जा सकता है।

प्रोटिनेक्स बना हैं मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन से। इसके अलावा, यह बहुत हल्का है, पचने आसान है। ProtineX शरीर को प्रोटीन देने के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी देता हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। प्रोटिनेक्स को लेकर यह सभी दावे किये जाते हैं। लेकिन बात आती क्या सच में ProtineX एक अच्छा प्रोटीन हैं। तो आइये जानते हैं ProtineX अपने दावों पर कितना खरा उतरता हैं।

 

प्रोटिनेक्स क्या है? – What is Protinex Powder in Hindi

प्रोटिनेक्स को हेल्थ सप्लीमेंट कहा जाता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ आपको विटामिन, मिनिरल्स और कार्बोहाइड्रेट्स भी मिलते हैं। प्रोटिनेक्स को रोजाना लिया जा सकता हैं। यह दिन की कुछ परसेंट प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करता हैं।

इसमें हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन मौजूद होता हैं। जो भोजन से मिलने वाले प्रोटीन से अधिक शक्तिशाली होता है। प्रोटिनेक्स कई फ्लेवर में मौजूद हैं और यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए अलग बनाया गया हैं।

 

प्रोटिनेक्स इनग्रेडिएंट्स – Protinex Powder ingredients in Hindi

प्रोटिनेक्स के इनग्रेडिएंट्स देखने से पता चलता हैं इसमें डाले गए हैं। – स्किम्ड मिल्क पाउडर, सुक्रोज, सोया प्रोटीन आइसोलेट, गेहूं का आटा, मकई का आटा, माल्ट का अर्क, विटामिन, खनिज।

 

प्रोटिनेक्स न्यूट्रिशन इंफॉर्मेशन – Protinex Nutritional Information in Hindi

प्रोटिनेक्स पाउडर न्यूट्रिशन इंफॉर्मेशन 100 ग्राम के अनुसार

  • Energy – 373 Kcal
  • Protein – 34 Gm
  • Carbohydrate – 54.4 Gm
  • Sugar – 0 Gm
  • Fat – 2.1 Gm
  • Vitamin A -1143 mcg
  • Vitamin C – 60 mg
  • Vitamin D – 6.6 mcg
  • Vitamin E – 12.8 mg
  • Vitamin K – 65 mcg
  • Vitamin B1 – 2.3 mg
  • Vitamin B2 – 3.4 mg
  • Niacin – 36 mg
  • Vitamin B6 – 1.1 mg
  • Vitamin B12 – 0.35 mcg
  • Choline – 107 mg
  • Iodine – 55 mg
  • Folic acid – 119 mcg
  • Biotin – 23.7 mcg
  • Calcium – 1210 mg
  • Magnesium – 120 mg
  • Phosphorus – 1175 mg
  • Copper – 780 mcg
  • Iron – 21 mg
  • Zinc – 3.1 mg
  • Sodium – 300mg
  • Potassium – 1000 mg

 

प्रोटिनेक्स के फायदे – Protinex Benefits in Hindi

प्रोटीनेक्स एक शाकाहारी शाकाहारी सप्लीमेंट है। इस प्रोटीन का उपयोग एक संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली के लिए किया जाता हैं। यह 17 आवश्यक विटामिन और मिनिरल्स से मिलकर बनता है। जो शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

प्रोटीनेक्स में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो मांसपेशियों के विकास और रखरखाव में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों को मजबूत करते हैं, और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखते हैं और शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं।

प्रोटीनेक्स हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन फॉर्मूलेशन के साथ बनाया गया है, जो पचाने में आसान है और प्रोटीन के 50% तेजी से अवशोषण में मदद करता है।

इसमें 8 उच्च प्रोटीन पोषक तत्व होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, शक्ति का निर्माण करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

प्रोटीनेक्स भारतीय बाजार में लगभग 60 सालो से मौजूद हैं। जो वयस्कों के लिए प्रोटीन युक्त पोषक तत्वों वाले सप्लीमेंट बनता हैं।

 

प्रोटिनेक्स के नुकसान – Protinex Side Effects in Hindi

प्रोटिनेक्स के कुछ नुकसान भी देखे जा सकते हैं, तो आइये जानते हैं प्रोटिनेक्स से क्या नुकसान हो सकते हैं।

चीनी की मात्रा: प्रोटीनेक्स की हर सर्विंग में 9.6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता हैं जो कि बहुत अच्छी बात हैं। लेकिन साथ ही यह 9.3 ग्राम चीनी भी देता है जो वास्तव में देखा जाये तो सही नहीं है। एक प्रोटीन सप्लीमेंट में इतनी अधिक चीनी नहीं होनी चाहिए।

वजन बढ़ाना: वजन बढ़ाना कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अगर प्रोटीनेक्स को दिन में सिर्फ एक बार लिया जाता हैं, तो इससे आपका वजन नहीं बढ़ता हैं। लेकिन अगर इसे एक से ज्यादा बार लिया जाता हैं, तो यह आपका वजन बढ़ा सकता हैं।

प्रोटिनेक्स को अगर आप दिन में एक स्कूप तक सिमित रखते हैं, तो इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं। अगर एक से ज्यादा बार इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको नुकसान पहुँचा सकता हैं। वैसे ओर कोई खास इससे नुकसान नहीं हैं।

 

प्रोटीनेक्स कीमत – Protinex Price 

प्रोटीनेक्स प्रोटीन पाउडर की कीमत इस प्रोटीन के हिसाब से सही हैं और ज्यादातर सभी लोग इसे खरीद भी सकते हैं। प्रोटीनेक्स की कीमत 1 किल्लोग्राम के पैक के लिए 1,099 रूपये है। जो इसे उपयोगकर्ताओं के लिए खरीदने में आसान बनता हैं।

protinex powder benefits in hindi

 

इसे पढ़ेंBournvita vs Horlicks vs Complan in Hindi

इसे पढ़ेंहॉर्लिक्स प्रोटीन प्लस के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि व कीमत

 

निष्कर्ष –  The Conclusion

लगभग देखा जाये तो यह प्रोटीन सप्लीमेंट काफी अच्छा हैं क्योंकि प्रोटीनेक्स पाउडर के प्रति 100 ग्राम में 34 ग्राम प्रोटीन मिलता हैं। यह बाजार में अन्य सभी प्रोटीन सप्लीमेंट की तुलना में वास्तव में बहुत अच्छा है। उपयोगकर्ताओं द्वारा अब तक Protinex के कोई दुष्प्रभाव नहीं बताए गए हैं।

अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं। प्रोटीनेक्स कीमत और पोषण प्रोफाइल को देखते हुए एक अच्छा प्रोटीन सप्लीमेंट है। लेकिन एक बात का ध्यान रखे इस प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग दिन-प्रतिदिन प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लिया जाता हैं। यदि आपका लक्ष्य बॉडी बिल्डिंग हैं तो यह प्रोटीन आपके लिए नहीं हैं।

Share

Leave a Comment