रेड बुल एनर्जी ड्रिंक क्या है? फायदे और नुकसान व पूरी जानकारी

रेड बुल एनर्जी ड्रिंक क्या है? फायदे और नुकसान – red bull energy drink benefits and side effects in hindi

दोस्तों रेड बुल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली एनर्जी ड्रिंक बेवरेजेस में से एक हैं आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया हर साल लगभग 10 बिलियन रेड बुल कैन कंज्यूम की जाती हैं आखिर इतना ज्यादा क्रेज क्यों – क्या यह ड्रिंक इसके लायक भी हैं तो जानने के लिए पढ़ते रहिए इस पोस्ट को आइये शुरू करते हैं।

दोस्तों रेड बुल को एनर्जी ड्रिंक कहकर बेचा जाता हैं क्योंकि इसमें ऐसे इनग्रेडिएंट्स डाले गए हैं जो आपको बहुत ही फ़ास्ट एनर्जी देने का काम करते हैं और इसका सबसे मेन इनग्रेडिएंट हैं कैफीन – कैफीन ही हैं जो आपको एकदम से सुपर फ़ास्ट एनर्जी देने का काम करता है दूसरा इसका मेन इनग्रेडिएंट है टॉरिन यह भी आपको फ़ास्ट एनर्जी देता है और आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ाता है।

 

रेड बुल क्या हैWhat is Red Bull in Hindi

रेड बुल को पहली बार 1987 को ऑस्ट्रिया में बेचा गया और आज के दिन पूरी दुनिया लगभग 40% market of energy drink beverages की रेड बुल के पास हैं और मार्केट में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के 10 डिफरेंट वेरिएंट्स मौजूद है

अगर आपने रेड बुल की एडवरटाइजमेंट देखि हो तो उसमे दिखाया जाता हैं “red bull gives you wings” यानि रेड बुल देता है उड़ने की ताकत – क्या सच में,  यह हमें सुपर और तेज ऊर्जा देने का दावा करता है। लेकिन क्या रेड बुल एनर्जी ड्रिंक सच में ऊर्जा देती है?

इस लेख में Red Bull के बारे में पूरी और सही जानकारी दी गई है। Red Bull क्या हैं, यह शरीर को ऊर्जा कैसे देता है, और कितनी ऊर्जा देता है, इसे पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं, इसमें यह भी शामिल है कि क्या इसका बहुत अधिक सेवन जीवन के लिए खतरा हो सकता है।

 

रेड बुल इनग्रेडिएंट्सRed Bull ingredients in Hindi

तो आइए देखते हैं इसके इनग्रेडिएंट्स और न्यूट्रिशन इनफॉरमेशन और पता लगाते हैं क्या है इसका असली सच

अगर बात करें इसके इनग्रेडिएंट्स की तो इसे बनाने के लिए इस्तेमाल गया हैं  –  Carbonated Water, Sucrose, Glucose, Acidulant, Carbon Dioxide, Taurine, Acidity Regulator, Flavour and Colours, Caffeine or kuch B Vitamins

देखा जाये तो इसमें डाले गए सभी इनग्रेडिएंट्स आपको फ़ास्ट एनर्जी देने का काम करते हैं जिसमे सबसे मेन इनग्रेडिएंट है कैफीन और टॉरिन

साथ ही इसमें डाले गए  Acidity Regulator, Preservatives, Artificial Flavour And Colours जोकि सेहत के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं हैं इनसे भी आपको कई सारी हेल्थ प्रोब्लेम्स को फेस करना पड़ सकता है जैसे – Heart Disease, obesity, Skin Allergie, इन्फेक्ट आपको कैंसर तक हो सकता हैं।

यह एक कार्बोनेटेड ड्रिंक है जिसमें कैफीन होता है, साथ ही कई बी विटामिन और टॉरिन सहित अन्य ऊर्जा-बढ़ाने वाले इनग्रेडिएंट्स होते हैं।

इसके अलावा Red bull में चीनी, कार्बोनेटेड वाटर, बेकिंग सोडा, साइट्रिक एसिड, मैग्नीशियम कार्बोनेट, ग्लुकुरोनोलैक्टोन, और आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर शामिल हैं।

260-ml की एक कैन से आपको मिलते हैं।

  • Calories: 112
  • Protein: 2 grams
  • Fat: 0 grams
  • Carbs: 27 grams
  • Sugar: 27 grams
  • Caffeine: 75 mg

इसमें थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), बी6 और बी12 सहित कई विटामिन बी हाई क्वांटिटी में डाले गए है। इसके अलावा, रेड बुल में रेड बुल ज़ीरो और रेड बुल शुगरफ्री ऑप्शन भी मौजूद हैं, जो चीनी के बजाय Artificial Sweeteners Aspartame and Acesulfame K instead of sugar का इस्तेमाल करते है।

नोट – रेड बुल एक कैफीनयुक्त पेय है, जो मानसिक और शारीरिक को कुछ देर के लिए बढ़ावा देने के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसमें मौजूद इनग्रेडिएंट्स आपको काफी नुकसान पहुँचा सकते हैं, खासकर जब अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है।

 

रेड बुल न्यूट्रिशन इंफॉर्मेशन – red bull nutrition information in hindi

अगर बात करें इसकी न्यूट्रिशन इनफॉरमेशन की तो इसके 100 ML से आपको मिलती हैं टोटल एनर्जी 45 Kcal, 0 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम कार्बोहायड्रे, 11 ग्राम सुगर, 400 Mg Taurine, 30 Gm Caffine और साथ ही कुछ B विटामिन्स।

लेकिन यहाँ पर एक चीज नोट करने के लायक है जो हैं चीनी की मात्रा  इसके 11 ग्राम कार्बोहायड्रेट में से सारे के सारे  ग्राम सुगर से आते हैं और ये सिर्फ 100 ML में मौजूद है लेकिन रेड बुल की एक कैन आती है 250 ML की जिसमे टोटल चीनी की मात्रा को जोड़े तो लगभग 28 ग्राम बैठती हैं यानि लगभग 6 से 7 चम्मच चीनी।

 

रेड बुल में चीनी की मात्रा – Sugar content in Red Bull in hindi

यह तो लगभग हमारी daily recommended intake of sugar के बराबर हैं अगर daily recommended intake of sugar की बात करें तो यह छोटे बच्चो के लिए यह लगभग 20 ग्राम और वहीँ adults के लिए लगभग 30 ग्राम हैं और यह daily intake of sugar आपके खाने से ही पूरी हो जाती हैं आपको बहार से कोई भी एक्स्ट्रा सुगर लेने की आवश्यकता नहीं होती।

लेकिन जब आप इस तरह का खाना खाते है या जूस ड्रिंक पीते हैं जिसमे एक्स्ट्रा सुगर डाली गयी हैं तो यहाँ पर आप सुगर की ओवरडोज़ ले रहे हैं और जिससे आपको कई सारी हेल्थ प्रोब्लेम्स को फेस करना पड़ सकता हैं जैसे – Dibities, heart disease, obesity, skin allergy ect

 

रेड बुल में बी विटामिन क्यों डाले जाते हैं – Why are B vitamins added to Red Bull in hindi

इस एनर्जी ड्रिंक में कुछ B Vitamins डाली गयी हैं जैसे विटामिन B6, B2, और B12 जोकि सिर्फ इस ड्रिंक को थोडा हेल्दी दिखने के लिए है वाश्तव में एक एनर्जी ड्रिंक में बी विटामिन्स की कोई आवश्यकता ही नहीं हैं।

एक स्टडीज में पाया गया कि बी विटामिन युक्त प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट लेने से ऊर्जा बढ़ सकती है और थकान कम हो जाती  है। लेकिन इस सप्लीमेंट में कैफीन, अमीनो एसिड, क्रिएटिन और बीटा-अलैनिन भी मौजूद थे। इसलिए, यह कहना मुश्किल है एनर्जी बढाने के लिए बी विटामिनस का क्या असली रोल है एनर्जी ड्रिंक कंपनिया बस इसका इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करती हैं।

 

रेड बुल में कैफीन – Caffeine in Red Bull in hindi

देखा जाये तो सभी एनर्जी ड्रिंक्स का मेन इनग्रेडिएंट तो कैफीन ही होता हैं और जो वाश्तव में आपको एनर्जी देने का काम करता हैं आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती हैं कई सारी स्टडीज हमें बताती है कि कैफीन कोकीन के जितना एक्टिव हो सकता हैं यानि अगर आप रोजाना कोई ऐसी ड्रिंक पीते हैं जिसमे कैफीन मौजूद हैं तो उसकी आपको लत लग सकती हैं और यहाँ पर मैं उसी कोकीन की बात कर रहा हूँ जो अधिकतर देशो में बैन है।

इतना ही नहीं रोजाना कैफीन लेने से आपको  एंग्जाइटी और स्लीप डिस्टरबेंस जैसे समस्याए हो सकती हैं यानि चिड़चिड़ापन घबराहट चिंता या नींद ना आना जैसी समस्याए  यह एनर्जी ड्रिंक पिने का एक सबसे कॉमन साइड इफ़ेक्ट हैं।

 

रेड बुल पिने से क्या होता हैं – What happens if you drink Red Bull

Red Bull Energy Drink एक beverage है, मतलब इसमें एल्कोहल नहीं होता है असल में रेड बुल में Caffeine (कैफीन) होता है। कैफीन एक प्राकृतिक उत्तेजक है। जो आमतौर पर चाय, कॉफी और कोको के पौधों में पाया जाता है।

यह मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करके काम करता है, आपको सतर्क रहने और थकान को दूर करने में मदद करता है।

Red Bull के एक कैन में एक कप Coffee के बराबर कैफीन होती है Red Bull की एक कैन में 75 mg कैफीन होता है, जबकि एक कप कॉफ़ी में भी red bull जितना 80-90 mg Caffeine पाया जाता है। इसके अलावा Red bull में Taurine होता है, जोकि एक Non-essential Amino acids है।

“Red bull देता हैं उड़ने की ताकत” ऐसा कंपनी का कहना हैं। इसे पिने के बाद कुछ देर के लिए शायद आपको जरुर लगे की उड़ने की ताकत आ गयी। लेकिन 3–4 घंटे बाद इसका असर ख़तम हो जाता हैं और एक दम से एनर्जी क्रेश होता हैं।

 

रेड बुल पीने के फायदे – Red Bull benefits in Hindi

अगर बात करें रेड बुल पिने के क्या फायदे हैं तो इसे पिने के कई सारे फायदे हैं लेकिन इसे पिने का फायदा तभी हैं जब आप इसे लिमिट में रहते हुए पीते हैं रेड बुल पिने के कई सारे फायदे हैं जिनमें शामिल हैं।

  • बेहतर एकाग्रता को बढ़ावा देना।
  • बेहतर सतर्कता और जागरुकता पैदा करना।
  • एक जबरदस्त शारीरिक सहनशक्ति प्रदान करना।
  • मांसपेशियों की बेहतर ढंग से रिकवरी करने में मदद करना।
  • व्यायाम के दौरान वसा हानि में वृद्धि करना।

ये सभी फायदे सिर्फ Red Bull की 250 ml की कैन में मौजूद 75mg कैफीन के कारण हैं, लेकिन टॉरिन सहित इसके कुछ अन्य फायदे भी हैं जिसमे शामिल हैं।

  • वजन बढ़ाना।
  • नींद को भगाना।
  • घबराहट कम करना।
  • बेचैनी दूर होना।
  • कंपन।
  • चिड़चिड़ापन भागना।
  • थकान दूर करना।
  • चीनी क्रैश।
  • पेट में जलन।
  • सिर दर्द।
  • सीने में दर्द।
  • उल्टी।
  • हृदय गति में वृद्धि।

 

रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के नुकसान – Red Bull side effects in Hindi

रेड बुल पिने के जितने फायदे हैं, उससे ज्यादा इसे पिने के नुक्सान भी हैं। हाँ लेकिन इनके कुछ कम चान्स हैं, लेकिन अधिक गंभीर प्रभावों में शामिल हैं। रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के नुकसान जब कही ज्यादा बढ़ जाते हैं जब कोई इंसान रेड बुल को लिमिट से ज्यादा पिने लगे यानि इसकी ओवरडोज करने लगे।

  • कैफीन की लत।
  • निर्जलीकरण और कमजोरी।
  • खराब दंत स्वास्थ्य।
  • गुर्दे की पथरी।
  • श्वांस – प्रणाली की समस्यायें।
  • गर्भपात।
  • उच्च रक्तचाप।
  • किडनी खराब।
  • एलर्जी।
  • कैफीन ओवरडोज।
  • नियासिन ओवरडोज।
  • जोखिम भरा व्यवहार।
  • मधुमेह।
  • मौत।

फिर से, इनमें से अधिकांश संभावित साइड इफेक्ट्स कैफीन को शामिल करने के कारण होते हैं, लेकिन इनमें से red bull की 250 ml कैन में 27 ग्राम चीनी शामिल करने के कारण होते हैं।

 

इसे पढ़ेंमॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक क्या है फायदे, नुकसान व पूरी जानकारी

इसे पढ़ें – स्टिंग VS रेड बुल VS मॉन्स्टर कौन है ज्यादा बेहतर ?

क्या रेड बुल पीना सही हैं? – Is Red Bull good for you or bad for you?

अगर आप मुझसे पूछते हैं कि मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक पीना सही है या नहीं   तो जहा तक मैंने इसके बारे में रिसर्च की है और जाना है तो मेरे पास इसके दो अलग अलग जवाब हैं।

पहला तो इसे पीना बिलकुल भी सही नहीं हैं उन लोगो के लिए और खासकर आज की यूथ के लिए जो सिर्फ इसे As a Soft Drink ya Cold Drink समझकर पी रहे है। 

एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर आज एक अलग ही ट्रेंड फैला हुआ हैं मैंने खुद अपने आस पास के लोगो को देखा है लोग इसे शो ऑफ करने के लिए भी पीते हैं जो सही नहीं है।

लेकिन ये लोग नहीं जानते कि इन फ्यूचर इन्हें कितनी सारी हेल्थ प्रोब्लेम्स को फेस करना पड़ सकता हैं आपके लिए बहेतर यहीं होगा कि आप इन्हें ना पिए वाश्तव में यह आपके बनी ही नहीं है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रेड बुल इतनी डेंजरस हैं कि इसकी ओवर डोस से कई लोगो की जान तक जा चुकी हैं और यहीं कारण है कि इसे कई देशो में बैन तक किया जा चूका हैं

दोस्तों यह बात तो बिलकुल सही है कि रेड बुल आपको फ़ास्ट एनर्जी देता हैं अगर आप कोई महेनत वाला काम करते समय अपने शरीर में लो एनर्जी फील करते है तो यहाँ पर आप एनर्जी ड्रिंक पी सकते है लेकिन अगर आप इसे बस ऐसे ही पीते है तो यह गलत है  इसे बस तभी पिए जब आपको इसकी जरुरत हो।

वैसे अगर आप घर पर ही एक कप कॉफ़ी बनाकर पीते हैं तो उससे भी आपको एक एनर्जी ड्रिंक जितना कैफीन मिल जाता हैं यानि लगभग 80 MG और यह एक कप कॉफ़ी इसके मुकाबले काफी सस्ती और हेल्दी भी हैं और यह भी आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती हैं।

 

निष्कर्ष – The Conclusion

रेड बुल एक चीनी-मीठा, कैफीनयुक्त एनर्जी ड्रिंक है। इसे बार-बार और अधिक सेवन से गंभीर और संभावित रूप से जानलेवा दुष्प्रभाव हो सकते हैं, खासकर जब इसे शराब के साथ मिलाकर पिया जाता है।

इसलिए, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, दिल की समस्याओं वाले व्यक्तियों और कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को रेड बुल पीने से पूरी तरह बचने की सलाह दी जाती हैं।

क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है और इसमें न्यूट्रिशन बहुत कम होता है, आप एनर्जी लेने के लिए red bull की बजाय, कॉफी या चाय जैसे स्वस्थ विकल्प को चुन सकते हैं।

Share

Leave a Comment