इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 9 सबसे बेहतरीन टिप्स [2x इम्युनिटी]

इम्युनिटी कैसे बढ़ाये – How to increase immunity in Hindi

दोस्तों अगर आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप हैरान रह जाओगे। यह जानकर कि इम्यूनिटी को बढ़ाना कितना आसान हैं हालंकि, मैं आपको कोई जादू की गोली नहीं देने वाला हूँ। जिसे खाकर आप आपकी इम्युनिटी रातों रत बढ़ लें।

लेकिन हाँ इम्यून सिस्टम को बढाने के लिए मैं आपको 9 Best Tips  बताने वाला हूँ। जो सच में काम करते हैं  ये सभी Tips आपके इम्यून सिस्टम को पहले से कई गुना ज्यादा बहेतर स्ट्रोंग बना देगीं।

 

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 9 सबसे बेहतरीन टिप्स – immunity increase tips in hindi

यहाँ आपको इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 9 सबसे बेहतरीन टिप्स दिए गए हैं जो सच में इम्युनिटी बढ़ाने में आपकी मदद करती हैं, तो आइये जानते हैं कौन सी हैं वो 9 Best Tips जो आपकी इम्युनिटी को नैचुरली बूस्ट करने में मदद करेगीं।

 

1. पर्याप्त नींद लें – Get enough sleep

दोस्तों नींद और हमारी इम्युनिटी का आपस में बहुत गहरा सम्बन्ध हैं। अपर्याप्त नींद या ख़राब नींद वास्तव में इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का एक बड़ा कारण हैं।

एक अध्ययन से पता चला हैं कि जो लोग 6 घंटे से कम नींद लेते हैं वजाय उन लोगों के जो लोग 6 घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं। इनकी तुलना में 6 घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों को सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार जल्दी पकड़ते हैं।

अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो हमारी इम्युनिटी नैचुरली मजबूत हो जाती हैं।

 

एक स्वस्थ व्यक्ति को 7 से घंटे नींद लेना सही माना जाता हैं। एक किशोर (13 से 19 साल के) को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए और 12 साल से छोटे बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद ले सकते हैं।

अगर आपको बहेतर नींद नहीं आती हैं, तो आप सोने से पहले मोबाइल में कोई म्यूजिक या कोई कहानी सुन सकते हैं। इससे आपको सुनते सुनते ही नींद आ जाएगी। लेकिन हां मोबाइल में स्लीप टाइम लगाना न भूले।

ज्यादा बहेतर नींद के लिए आप कमरे में पूरी तरह अंधेरा रखे या आप स्लीप मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

2. पौधों से प्राप्त भोजन खाएं – Eat more whole plant foods

पौधों से मिलने वाले भोजन जैसे – फल, सब्जियां, नट, बीज, और फलियां आदि पदार्थ पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपको हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ लड़ने की शक्ति देते हैं।

इसके आलावा इन सभी पदार्थो में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनता हैं इनमे भरपूर विटामिन्स होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनती हैं।

 

3. शुद्ध और स्वस्थ वसा खाएं – Eat pure and healthy fat

मोनोअनसैचुरेटेड वसा और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा को “अच्छे वसा” के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

अच्छे वसा जैसे –

  • जैतून का तेल।
  • कैनोला, मूंगफली, और तिल के तेल।
  • नट्स (बादाम, मूंगफली, मकाडामिया, हेज़लनट्स, पेकान, काजू, अखरोट)।
  • मूंगफली का मक्खन।
  • सूरजमुखी, सन, तिल और कद्दू के बीज।
  • सोयाबीन और कुसुम का तेल।
  • सोय दूध, टोफू।
  • वसायुक्त मछली (सामन, टूना, मैकेरल, हेरिंग, ट्राउट, सार्डिन) और मछली का तेल।

यह सभी आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं। हृदय रोग और टाइप 2 मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा, आपके शरीर को हानिकारक बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

 

4. प्रोबायोटिक्स फूड्स खाएं – Eat Probiotic foods

प्रीबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो फर्मेटेड खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। यह स्वस्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

अक्सर लोग बैक्टीरिया को रोगों और बीमारियों का कारण मानते हैं। लेकिन शरीर के अंदर फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

प्रीबायोटिक्स बैक्टीरिया को आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह आपकी आतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

प्रीबायोटिक्स, ऐसी खाद्य पदार्थ होते हैं। जोकि फर्मेंटेशन की प्रोसेस से बनाये जाते हैं जैसे – इडली खमन ढोकला और सबसे महत्वपूर्ण दही।

इन सभी फूड्स में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो कि शरीर में जाने के बाद हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।

 

5. विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएं – Eat foods rich in Vitamin-C

विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत बनता हैं।

विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों, स्किन और रक्त वाहिकाओं को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

इतना ही नहीं, यह शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद पहुंचाने और कोलेजन बनाने में भी मददगार साबित होता है।

विटामिन सी के लिए आप खट्टे फल, जैसे संतरे और संतरे का रस, काली मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, कालाकार, ब्रोकोली, ब्रसल स्प्राउट, आलू, कीवी या कैंटालूप से विटामिन सी प्राप्त कर सकते है।

 

6. अधिक पानी पिएं – Drink more water

पानी शरीर के लिए कितना जरुरी हैं। यह तो आप अच्छी तरह से जानते ही हैं लेकिन जब आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह शरीर में जमे हानिकारक, विषैले तत्वों को बाहर निकाल फेकता हैं।

अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो आपके लिए पानी पीना फायदेमंद साबित होगा शरीर में डीहाइड्रेशन के कारण थकावट महसूस होती है। सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। क्योंकि पानी ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता हैं और ब्लड में ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन भी पहुंचता हैं।

इसे पढ़ें – पानी कब, कैसे और कितना पीना चाहिए

 

7. तनाव से बचें – Manage your stress levels

अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें: तनाव और चिंता से हमेशा दूर रहे।

तनाव और चिंता के बीमारियों का मुख्य कारण है। तनाव शरीर में सूजन को बढ़ाता है साथ ही इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है।

लंबे समय से इस स्ट्रेस में रहने से इम्युनिटी पर बुरा असर पड़ता है।

स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप अपनी लाइफ में कुछ एक्टिविटी लाये जैसे – क्रिकेट या कोई अन्य खेल, व्यायाम, मैडिटेशन, म्यूजिक या जो आपको पसंद हो आप उसे अपनी लाइफ में ऐड कर सकते हैं।

यह सभी एक्टिविटी आपकी इम्युनिटी को बढ़ने में काफी फायदेमंद साबित होगी।

 

8. मेडिटेशन या एक्सरसाइज करें – Meditation or Exercise

अगर आप सुबह उठकर सिर्फ 10 मिनट के लिए अपना ध्यान लगाते हैं, या चुप बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो ऐसा करके आप अच्छा फील करते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में काफी मदद करता है।

एक्सरसाइज करने से आपका शरीर लचीला होता है। शरीर में हार्मफुल बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की शक्ति आ जाती है। जब हमारा शरीर फिट और एक्टिव रहता है, तो हमारा शरीर सभी कार्य को बेहतर ढंग से करता है।

हमें रोजाना दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। बस ध्यान रखें इनमें कार्डियो और इस स्ट्रैंथ ट्रेंनिंग एक्सरसाइज शामिल हो।

 

9. सप्लीमेंट – Supplement

विटामिन डी (Vitamin D) – विटामिन डी की कमी से आपके बीमार होने की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए ऐसी फूड्स जरूर खाएं, जो आपको विटामिन डी प्रदान है।

जिंक (Zinc) – किसी भी इंसान की डाइट में वो सभी हेल्दी पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए। जो इम्युनिटी बढ़ने का काम करते हैं जिनके सेवन इम्यूनिटी को बढाया जा सकता है और जिंक शरीर में टिशू को बढ़ाने व रिपेयर करने में मदद करता है।

आवश्यक तेल (Essential oils) नीलगिरी और टीट्री आयल में एंटीवायरल गुण होते हैं। जो आपको वायरस और संक्रमण से बचते हैं। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप इन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इसे पढ़ें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 10 फूड्स

इसे पढ़ेंइम्युनिटी बूस्टर आयुर्वेदिक जूस

 

निष्कर्ष – The conclusion

ये है इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 9 सबसे बेहतरीन टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया से बचने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम का होना बेहद जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। अगर आप इस आर्टिकल में बताएंगे बातों को फॉलो करते हैं, तो पक्का आप अपनी इम्युनिटी को पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

अगर आप जल्दी और फ़ास्ट तरीके से शरीर की इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आप इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवा भी ले सकते हैं और हाँ ध्यान रखे कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको आयुर्वेदिक दवा ही लेनी हैं क्योंकि इन दवाओ का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता हैं।

 

Share

Leave a Comment